Mukundpur Hill in Chhattisgarh: मुकुंदपुर पहाड़ी धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम माना जाता है। राम वन गमन पथ योजनांतर्गत यहां भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा पूर्व में स्थापित की जा चुकी है।
Mukundpur Hill in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुकुंदपुर पहाड़ी का भ्रमण कर वहां चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने इसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कहा।
मुकुंदपुर पहाड़ी धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम माना जाता है। राम वन गमन पथ योजनांतर्गत यहां भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा पूर्व में स्थापित की जा चुकी है। अब इस क्षेत्र को और आकर्षक बनाने के लिए सप्तऋषियों की प्रतिमाएं भी विभिन्न स्थानों पर स्थापित की जा रही हैं। कुछ प्रतिमाओं का फि निशिंग वर्क जारी है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भगवान श्रीराम की प्रतिमा और सप्तऋषियों की प्रतिमाओं का शेष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा में शेष फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने पहाड़ी पर बन रहे इनफार्मेशन सेंटर, रिसॉर्ट और कॉटेज का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को अक्टूबर माह तक सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पर्यटकों की सुविधा के लिए मुकुंदपुर पहाड़ी पर आधुनिक रिसॉर्ट, कॉटेज और चौपाटी सहित भोजन की उत्तम व्यवस्था विकसित की जा रही है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि कॉटेज के आसपास आकर्षक फू ल-पौधे लगाए जाएं ताकि प्राकृतिक वातावरण और भी रमणीय बने।
साथ ही रेस्टोरेंट की दीवारों पर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की चित्रकारी कराई जाए, जिससे पर्यटक एक ही स्थान पर धमतरी जिले की पर्यटन धरोहर की झलक देख सकें। मुकुंदपुर पहाड़ी पर पर्यटन सुविधाओं का विकास स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का नया द्वार खोलेगा। यहां पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से न केवल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि धमतरी जिला राज्य और देश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुकुंदपुर पहाड़ी पर बन रहे इनफार्मेशन सेंटर, रिसॉर्ट और कॉटेज का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि अक्टूबर माह तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि कॉटेज के आसपास आकर्षक फूल-पौधे लगाए जाएं, जिससे प्राकृतिक वातावरण और भी रमणीय बन सके।
कलेक्टर मिश्रा ने रेस्टोरेंट की दीवारों पर धमतरी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की चित्रकारी करने के निर्देश दिए। इससे पर्यटकों को एक ही स्थान पर जिले की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन धरोहर की झलक मिल सकेगी।