राज्य बनने के बाद महादेवघाट में काफी बदलाव हुआ है। खारुन नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए एक अलग से विसर्जन कुंड बनाया, जहां अब गणेश और दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं। हालांकि नालों की गंदगी सीधे नदी में गिरने से खारुन दूषित हो रही है, लेकिन महादेवघाट के दोनों तरफ पाथवे और घाट बनाने के साथ ही महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन के क्षिप्रा नदी जैसा लक्ष्मण झूला भी बनाया गया है, जो अमलेश्वर घाट तरफ को जोड़ता है। इसके बावजूद महादेवघाट परिसर एक धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। इसी प्लान पर नगर निगम काम करने जा रहा है।