Patrika Special News

जिन Gen Z का नेपाल में दिखा आक्रोश, भारत में सबसे अधिक, इन 5 राज्यों में दबदबा, जीते हैं ऐसी लाइफ

Gen Z Population In India 2025 : भारत की जेन जी आबादी को लेकर आंकड़ा जारी किया। इसके मुताबिक, बिहार में सबसे अधिक और सबसे कम केरल राज्य में हैं। आइए, जानते हैं जेनरेशन जेड के बारे में रोचक तथ्य।
2 min read
Sep 17, 2025
Gen Z Population In India 2025, Highest in Gen Z in states, Gen Z Population News, Gen Z work style,
Gen Z Population | प्रतीकात्मक फोटो | डिजाइन- पत्रिका

Gen Z Population In India : जेन जी जनरेशन का 'आक्रोशित अवतार' नेपाल में दिखा। इसे कईयों ने क्रांति कही तो कईयों ने अपने ही देश के ससंद को फूंकने को सिरफिरा काम। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कई नेपाली जेन जी अपने इस कृत्य पर शर्मिंदा दिखे, तो कई रो भी पड़े। इसी जेन जी की आबादी का आंकड़ा (Gen Z Population 2025) सामने आया है। क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे अधिक जेन जी भारत में है। साथ ही इन राज्यों में इनका दबदबा सबसे अधिक है। ये किस तरह की लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं, इसको लेकर हुए सर्वे पर भी नजर डालेंगे।

Gen Z Population In India 2025 | भारत में जेन जी की आबादी

भारत में जेन जी की आबादी करीब 374 मिलियन है। सितंबर में India In Pixels ने भारत की जेन जी आबादी को लेकर आंकड़ा जारी किया। इसके मुताबिक, बिहार में सबसे अधिक और सबसे कम केरल राज्य में हैं। राजस्थान में जेन जी की आबादी की बात करें ये राज्य पांचवे स्थान पर है।

देखिए, सबसे अधिक जेन जी वाले राज्यों की लिस्ट

जेन जी का राज्यवार आंकड़ा | डिजाइन- पत्रिका

Gen Z इन देशों में सबसे अधिक

Gen Z की आबादी अगर देश के आधार पर देखी जाए तो सबसे अधिक भारत में 374 मिलियन हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर चीन है, जहां जेन जी की आबादी 246 मिलियन बताई जा रही है। इसी तरह पांचवे नंबर पर पाकिस्तान है। यहां जेन जी की आबादी का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है।

दुनिया में Gen Z Population

जेन जी वाले टॉप पांच देश | डिजाइन- पत्रिका

लीडरशिप पोजीशन पर काम करना लक्ष्य नहीं

Deloitte ने जेन जी और मिलेनियल को लेकर सर्वे रिपोर्ट (2025 Gen Z and Millennial Survey) जारी किया है जिसमें उनकी लाइफ को लेकर कुछ बातें बताई हैं। सर्वे के मुताबिक, जेन जी वर्क/लाइफ बैलेंस पर फोकस होकर काम कर रहे हैं। 6 प्रतिशत ही हैं जिनका प्राइमरी फोकस लीडरशिप पोजीशन पर काम करना है।

आर्थिक असुरक्षा महसूस करते हैं जेन जी

सर्वेक्षण में ये बात भी सामने आई कि वित्तीय सुरक्षा के बिना, जेनरेशन जेड और मिलेनियल्स में सकारात्मक भावना कम होती है। पिछले वर्ष से आर्थिक असुरक्षा में वृद्धि हुई है, लगभग आधे जेन जी (48%) और मिलेनियल्स (46%) ने कहा कि वे आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।

बता दें, जेन जी को भविष्य माना जा रहा है। इनके वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर विशेषज्ञ चिंता भी जता रहे हैं। 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों को जनरेशन जेड यानी जेन जी कहा जाता है। वहीं, 2025 से जन्मे बच्चों को बीटा जेनरेशन कहा जाएगा।

Updated on:
17 Sept 2025 03:48 pm
Published on:
17 Sept 2025 03:48 pm