
IBS : अक्सर लोग पेट दर्द, गैस या बदहजमी को आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या फिर बिना डॉक्टर की सलाह के एंटासिड (Antacids) चबा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट की यह लगातार बनी रहने वाली बेचैनी एक गंभीर मेडिकल कंडीशन हो सकती है, जिसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome IBS) कहा जाता है।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (पेट व आंत रोग विशेषज्ञ) के अनुसार, भारत सहित दुनियाभर में युवाओं और कामकाजी आबादी में IBS के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह आंतों से जुड़ी एक ऐसी क्रोनिक (लंबे समय तक चलने वाली) समस्या है, जो मरीज की पूरी दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। आइए समझते हैं कि IBS क्या है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है।
आईबीएस (IBS) कोई स्ट्रक्चरल बीमारी नहीं है, यानी एंडोस्कोपी या कोलोनोस्कोपी कराने पर आंतों में कोई घाव, छाले या ट्यूमर जैसी विकृति दिखाई नहीं देती। यह असल में आंतों की कार्यप्रणाली से जुड़ी गड़बड़ी (Functional Gastrointestinal Disorder) है। हमारी आंतों की दीवारें भोजन को आगे बढ़ाने के लिए एक निश्चित लय में सिकुड़ती और फैलती हैं। लेकिन IBS से पीड़ित मरीजों में यह लय (Contractions) बिगड़ जाती है। जब ये संकुचन बहुत तेज होते हैं, तो भोजन बहुत जल्दी आगे बढ़ता है जिससे दस्त (Diarrhea) की समस्या होती है। वहीं, जब ये संकुचन बहुत धीमे होते हैं, तो मल सूख जाता है और मरीज को गंभीर कब्ज (Constipation) का सामना करना पड़ता है।
आम तौर पर लोग पेट दर्द या गैस को सामान्य समझकर घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं। एक डॉक्टर के तौर पर आप कब और किन लक्षणों को देखकर यह तय करते हैं कि मरीज को सामान्य गैस नहीं बल्कि IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) है?
लगभग हर व्यक्ति को कभी न कभी गैस, पेट फूलने या पेट दर्द की शिकायत होती है। अधिकांश मामलों में यह समस्या गलत खान-पान, असमय भोजन करने या अपच (Indigestion) के कारण अस्थायी तौर पर होती है। लेकिन यदि यही समस्या बार-बार होने लगे और व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तब हमें IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) की संभावना पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। IBS एक फंक्शनल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर (Functional Gastrointestinal Disorder) है। इसका सीधा मतलब यह है कि आंतों में संरचनात्मक रूप से कोई बड़ा घाव, अल्सर या कैंसर नहीं होता, बल्कि आंतों के काम करने का तरीका बदल जाता है। यही कारण है कि मेडिकल जांचों (जैसे ब्लड टेस्ट या स्कैन) की रिपोर्ट सामान्य आने के बावजूद, मरीज को वास्तविक और असहनीय तकलीफ होती है।
IBS की ओर संकेत करने वाले प्रमुख लक्षण
मेडिकल साइंस में 'गट-ब्रेन एक्सिस' (Gut-Brain Axis) की बहुत चर्चा होती है। यह बताए कि हमारे दिमाग का तनाव हमारे पेट को कैसे बीमार कर देता है?
हमारे मस्तिष्क और पाचन तंत्र (गट) के बीच एक सीधा और गहरा संबंध होता है, जिसे मेडिकल साइंस में 'गट-ब्रेन एक्सिस' (Gut-Brain Axis) कहा जाता है। यह दोनों अंग न्यूरोट्रांसमीटर और वेगस नर्व (Vagus Nerve) के जरिए हर सेकंड आपस में संवाद करते हैं। जब हम अत्यधिक मानसिक तनाव, चिंता (Anxiety) या अवसाद में होते हैं, तो हमारा मस्तिष्क 'फाइट या फ्लाइट' मोड में चला जाता है और कोर्टिसोल व एड्रेनालाईन जैसे स्ट्रेस हार्मोन्स रिलीज करता है।
ये हार्मोन्स हमारे पेट पर निम्नलिखित नकारात्मक प्रभाव डालते हैं ।
क्या IBS पुरुषों की तुलना में महिलाओं को या किसी खास उम्र के लोगों (जैसे युवाओं या कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स) को ज्यादा प्रभावित करता है? इसके पीछे क्या कारण हैं?
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में आईबीएस (IBS) के मामले अपेक्षाकृत काफी ज्यादा पाए जाते हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट इसके पीछे निम्नलिखित मुख्य कारण मानते हैं
अक्सर लोग IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) और IBD (इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज) के बीच भ्रमित हो जाते हैं। इन दोनों में क्या बुनियादी अंतर है?
चूंकि इन दोनों बीमारियों के नाम आपस में काफी मिलते-जुलते हैं, इसलिए अक्सर आम लोग ही नहीं बल्कि मरीज भी इनके बीच भ्रमित (Confused) हो जाते हैं। लेकिन मेडिकल साइंस में IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) और IBD (इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज) दो बिल्कुल अलग-अलग स्थितियां हैं, जिनका इलाज भी पूरी तरह भिन्न है।
IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) : यह आंतों की कार्यप्रणाली से जुड़ा एक विकार है, जिसे 'फंक्शनल डिसऑर्डर' कहा जाता है।
IBD (इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज) : यह आंतों की एक गंभीर और क्रोनिक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें मुख्य रूप से दो स्थितियां शामिल हैं क्रोहन्स डिजीज (Crohn's Disease) और अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis)।
आजकल डिजिटल मीडिया पर 'Low-FODMAP डाइट' की बहुत बात होती है। एक भारतीय रसोई या भारतीय खान-पान के संदर्भ में ऐसी कौन सी सामान्य चीजें हैं जिन्हें आईबीएस के मरीज को तुरंत बंद कर देना चाहिए और किसे शामिल करना चाहिए?
भारतीय खान-पान के संदर्भ में Low-FODMAP डाइट को इस तरह समझें:
कहा जाता है कि IBS का कोई स्थायी इलाज (Permanent Cure) नहीं है, तो क्या मरीज को पूरी जिंदगी दवाइयां खानी पड़ती हैं? या सिर्फ लाइफस्टाइल बदलकर इससे पूरी तरह सामान्य जीवन जिया जा सकता है?
यह सच है कि IBS का कोई स्थायी मेडिकल इलाज नहीं है, लेकिन मरीज को पूरी जिंदगी दवाइयां खाने की जरूरत बिल्कुल नहीं होती। दवाएं सिर्फ शुरुआत में गंभीर लक्षणों को शांत करने के लिए शॉर्ट-टर्म बैकअप के रूप में दी जाती हैं। IBS को कंट्रोल करने की असली चाबी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव है। जब मरीज अपनी ट्रिगर चीजों की पहचान कर लेता है (जैसे Low-FODMAP डाइट लेना, समय पर खाना, 7-8 घंटे की नींद और योग/मेडिटेशन से तनाव दूर रखना), तो आंतों की संवेदनशीलता स्वतः सामान्य हो जाती है। लाइफस्टाइल सुधरते ही दवाएं बंद हो जाती हैं और मरीज पूरी तरह सामान्य व स्वस्थ जीवन जी सकता है।