
Brain Stroke in 30's : आज की दुनिया में यह एक आम सी बात हो गयी जहां ऑफिस की डेडलाइन का तनाव, देर रात तक जागना और अनहेल्दी खानपान- ये सब मिलकर हमारी सेहत को उस मोड़ पर ले जा रहे हैं, जहां पहले कभी युवा जाने की सोच भी नहीं सकते थे। कुछ साल पहले तक 'ब्रेन स्ट्रोक' (Brain Stroke) को बुढ़ापे की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब आंकड़े हैरान करने वाले हैं। 30 से 35 साल के युवाओं में भी स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
मेडिकल रिर्पोट्स के मुताबिक, आजकल की युवा वर्कफोर्स (Stroke in Youth Workforce) में स्ट्रोक का खतरा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खराब मेटाबॉलिक हेल्थ (Metabolic Health) और साइलेंट रिस्क फैक्टर्स हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इसके शुरुआती लक्षण इतने आम होते हैं कि युवा इन्हें सिर्फ थकान या वर्क-स्ट्रेस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए वो 6 छुपे हुए वॉर्निंग साइन्स और रिस्क फैक्टर्स, जिन्हें 35 की उम्र वाले युवाओं को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
युवाओं में स्ट्रोक का शिकार होने वाले लोगों में क्या कोई खास पैटर्न दिखता है? जैसे क्या वे ज्यादातर आईटी/कॉर्पोरेट सेक्टर के हैं, या शिफ्ट में काम करने वाले लोग हैं?
कोरोना महामारी के बाद से युवाओं में ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) के मामले तेजी से बढ़े हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण युवा इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
युवाओं में 'बर्नआउट' और 'क्रोनिक स्ट्रेस' बहुत ज्यादा है। मानसिक तनाव सीधे तौर पर नसों को कैसे ब्लॉक या डैमेज करता है? इसका बायोलॉजिकल कनेक्शन क्या है?
अक्सर लोग गंभीर सिरदर्द, माइग्रेन या सर्वाइकल के दर्द को स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण नहीं समझ पाते। इन दोनों के अंतर को कैसे पहचाने?
अक्सर लोग गंभीर सिरदर्द, माइग्रेन या सर्वाइकल के दर्द को सामान्य समझकर बैठ जाते हैं, जबकि वह ब्रेन स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। इन दोनों के बीच के अंतर को समझना बेहद आसान है।
अगर किसी के सामने दफ्तर या घर पर किसी को स्ट्रोक आ जाए, तो लोग घबरा जाते हैं। एम्बुलेंस आने तक या अस्पताल ले जाते समय शुरुआती 15-20 मिनट में क्या 'फर्स्ट एड' करना चाहिए?
यदि आपके सामने घर, ऑफिस या किसी भी जगह पर किसी व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) आ जाता है, तो एम्बुलेंस आने तक के शुरुआती 15 से 20 मिनट मरीज की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
युवाओं के लिए आपका क्या संदेश है जो 'वर्कहोलिक' हैं और सोचते हैं कि उन्हें कुछ नहीं होगा? उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में कौन से बदलाव तुरंत करने चाहिए?