Patrika Special News

Dinosaur Fossils: अमेरिका के इन रास्तों पर आज भी हैं असली डायनासोर के निशान, करिए रोमांचक सफ़र

Dinosaur :अमेरिका के यूटा और कोलोराडो में एक अनोखा 'Dinosaur Road Trip' आपको करोड़ों साल पुराने डायनासोर के जीवाश्मों और उनके असली निशानों के करीब ले जाता है। विज्ञान और रोमांच से भरे इस सफर के बारे में विस्तार से जानिए।

3 min read
Mar 14, 2026
यूटा के मोआब के पास मोआब जायंट्स में विशालकाय डायनासोर। (फोटो:द वॉशिंगटन पोस्ट, फोटो: पत्रिका)

Dinosaur Road Trip: 'डायनासोर'.. यह नाम सुनते ही जेहन में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक विशालकाय जीव की तस्वीर उभर आती है। सोचिए, अगर किसी अनजान सड़क पर चलते हुए अचानक आपको इन विशालकाय खूंखार जीवों के असली पैरों के निशान दिख जाएं, तो आपकी धड़कनें कितनी तेज हो जाएंगी? जी हां! अमेरिका के पश्चिमी हिस्से की यह डायनासोर रोड ट्रिप ( Dinosaur Road Trip) आपको एक ऐसी जादुई दुनिया में ले जाती है, जहां रेतीली चट्टानों पर करोड़ों साल पुराने डायनासोर के कदमों की आहट आज भी महसूस होती है। दरअसल, यूटा(Utah Fossils ) और कोलोराडो (Colorado) में इन जीवों का इतिहास सिर्फ बोरिंग म्यूजियम की चारदीवारी में कैद नहीं है, बल्कि यह यहां की धड़कती संस्कृति और रोमांचक पर्यटन की जान बन चुका है।

खुले आसमान के नीचे खौफनाक पदचिह्न: एक हैरतअंगेज अहसास (Dinosaur Road Trip)

यहां आपको दिखेगा खूबसूरत और मनोहारी नजारा । रेड फ्लीट स्टेट पार्क में कदम रखते ही आपको लगेगा जैसे आप किसी 'टाइम मशीन' में बैठकर करोड़ों साल पीछे चले गए हों! यहां आज भी 157 से 206 मिलियन वर्ष पुराने 'डिलोफोसॉरस' (Dilophosaurus) के असली पैरों के निशान मौजूद हैं। खुले आसमान के नीचे इन निशानों को अपनी आंखों से देखना एक ऐसा रोमांचक और सिहरन पैदा करने वाला अहसास है, जिसे शब्दों में पिरोना मुश्किल है। मजे की बात तो यह है कि इस इलाके में डायनासोर सिर्फ म्यूजियम के कांच के पीछे नहीं हैं; वे यहां के शानदार होटलों, 'स्टीगोसॉरस फ्रीवे' जैसी सड़कों और पूरे शहर की रग-रग में रचे-बसे हैं। 'डायनासोर नेशनल मॉन्यूमेंट' और 'डायनासोर रिज' जैसी जगहों पर मनोरंजन और विज्ञान का ऐसा तड़का है, जो बच्चों की आंखें खुली की खुली रख देता है और बड़ों के भी होश उड़ा देता है।

ओग्डेन, यूटा स्थित जॉर्ज एस. एक्लेस डायनासोर पार्क में लोग वास्तविक आकार के डायनासोरों के बीच घूमते हैं। (फोटो:द वॉशिंगटन पोस्ट, फोटो: पत्रिका)

साइंस और तिलिस्म का माइंड-ब्लोइंग कॉकटेल (Science and Fantasy)

यूटा और कोलोराडो की धरती जीवाश्मों (Fossils ) का खजाना उगलती है। यहां के लोकल म्यूजियम किसी हॉलीवुड फिल्म के सेट से कम नहीं लगते! यहां बाकायदा 'लाइव लैब्स' हैं, जहां टूरिस्ट्स को वैज्ञानिकों को करोड़ों साल पुरानी हड्डियों और जीवाश्मों पर जादू करते (रिसर्च करते) हुए लाइव देखने का वीआईपी एक्सेस मिलता है। बच्चों के लिए तो यह किसी जादुई दुनिया से कम नहीं है। चाहे 'रॉकी माउंटेन डायनासोर रिसोर्स सेंटर' हो या 'जॉर्ज एस. एक्ल्स डायनासोर पार्क', हर जगह विज्ञान को इतने चुलबुले और दिलचस्प अंदाज में संजोया गया है कि आप बस देखते रह जाएंगे।

सड़कों पर डायनासोर का स्वैग: क्रेजी 'रोडसाइड अट्रैक्शन' (Colorado Dinosaur)

इस रोमांचक सफ़र में डायनासोर सिर्फ पन्नों में नहीं, बल्कि हाइवे पर भी आपका स्वागत करते हुए नजर आएंगे! 'डायनासोर डायमंड प्रीहिस्टोरिक हाईवे' से गुजरते हुए अचानक आपकी नजर 40 फीट ऊंचे गुलाबी डायनासोर (दीना) पर पड़ेगी, तो कहीं लोहे से बना भीमकाय स्टीगोसॉरस आपका रास्ता ताकता हुआ मिलेगा। कोलोराडो के लेकवुड में मौजूद 'बेस्ट वेस्टर्न' होटल तो एक अलग ही लेवल का क्रेज पेश करता है। इस होटल की पूरी थीम ही डायनासोर पर सेट है-कमरे के तकियों से लेकर छत की शानदार सजावट तक, हर तरफ आपको जीवाश्मों की रोमांचक झलकियां मिलेंगी।

पूरे के पूरे शहर पर छाया डायनासोर का खुमार

क्या आपने किसी ऐसे शहर के बारे में सुना है जिसका नाम ही विशालकाय जीवों पर हो? कोलोराडो में बाकायदा डायनासोर(Dinosaur ) नाम का एक छोटा सा, लेकिन बेहद दिलचस्प कस्बा बसा है। यहां भले ही कोई बहुत बड़ा म्यूजियम न हो, लेकिन इस कस्बे की तो हवाओं में ही डायनासोर बसते हैं। सड़कों के नाम 'स्टीगोसॉरस फ्रीवे', पार्कों में सजी मूर्तियां और तो और, पुलिसवालों की वर्दी पर भी आपको डायनासोर का लोगो चमकता हुआ दिख जाएगा। यह इस बात का सुबूत है कि यह विलुप्त जीव आज भी यहां के लोगों की असली पहचान है।

खुली वादियों में इतिहास को छूने का थ्रिलिंग मज़ा

मोआब जायंट्स (Moab Giants) और 'डायनासोर नेशनल मॉन्यूमेंट' जैसी जगहों पर जब आप डायनासोर की आदमकद मूर्तियों और उनके असली जीवाश्मों को वादियों के बीच देखते हैं, तो एक अलग ही एड्रेनालाईन रश (Adrenaline rush) महसूस होता है। डेनवर के पास मौजूद डायनासोर रिज (Dinosaur Ridge ) तो उत्तरी अमेरिका का सबसे हॉट-स्पॉट है। यहां लोग मजे से साइकिल चलाते या वॉक करते हुए उन चट्टानों के बगल से गुजरते हैं, जिन पर डायनासोर के असली पैरों के निशान आज भी जमे हुए हैं। कुल मिलाकर यह सुपर-एक्साइटिंग सफर साबित करता है कि करोड़ों साल पहले धरती से मिट चुके ये महाबली जीव, आज भी हमारे रोमांच में कहीं न कहीं ज़िंदा हैं!

(वॉशिंगटन पोस्ट का यह आलेख patrika.com पर दोनों समूहों के बीच विशेष अनुबंध के तहत पोस्ट किया गया है।)

Updated on:
14 Mar 2026 07:55 pm
Published on:
14 Mar 2026 07:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर