पीलीभीत

बंद पड़े मकान से मिला कुछ ऐसा, आबकारी विभाग के अधिकारी देख रह गए हैरान

आबकारी टीम ने सूचना पर जब एक बंद पड़े मकान पर छापा मारा तोअरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की व्हिस्की बरामद हुई।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 2:41 PM IST
आबकारी विभाग
बंद पड़े मकान से मिला कुछ ऐसा, विभाग के अधिकारी देख रह गए हैरान

पीलीभीत। मामला पीलीभीत (Pilibhit) के थाना अमरिया अंतर्गत आने वाले गांव उडरा का है, जहां मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग (District Excise Office) को अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप हाथ लगी है। टीम ने सूचना पर जब एक बंद पड़े मकान पर छापा मारा तो 265 पेटी व्हिस्की (Whiskey) बरामद हुई। बताया जा रहा है कि ये शराब सिर्फ अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में सेल के लिए थी शराब तस्करों ने इसे छिपा कर रखा था।

क्या है पूरा मामला

बाराबंकी में शराब के कारण हुई घटना के बाद प्रदेश भर का आबकारी विभाग हरकत में आ गया है, जगह-जगह कच्ची शराब, नकली शराब पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। वहीं आज पीलीभीत के जिला आबकारी अधिकारी सी.पी सिंह को एक बड़ी खेप की सूचना मुखबिर से मिली जिसके बाद आबकारी अधिकारी ने मय टीम के गांव उडरा में बंद पड़े घर में छापा मारा, जहां से विभाग को 265 पेटी व्हिस्की बरामद हुई जो सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में बेचने के लिए बनी थी। विभाग के अधिकारियों ने सभी पेटियों को कब्जे में ले लिया है। वहीं कोई भी तस्कर हाथ न आने से महकमे के अधिकारियों के चेहरे मायूस हैं।

अमरिया ने एक बन्द पड़े घर से बाहर की शराब बरामद हुई है। विभाग शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रहा है। कोई तस्कर हाथ नहीं लग पाया है।

सी.पी. सिंह, जिला आबकारी अधिकारी

Published on: