पीलीभीत

इस जिले में भाजपा की बड़ी हार, सपा और बसपा को बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा भी नहीं आई काम

2 min read
Dec 02, 2017
bjp

पीलीभीत। जिले में भाजपा को फायदा नहीं मिला है जबकि सपा और बसपा मजबूत हुई है। निकाय चुनाव के जिलेभर के प्ररिणाम देखने के बाद नतीजा यह सामने आया कि भाजपा को जनता ने ठुकराया है, तो वहीं सपा-बसपा की ओर जनता का रूझान कुछ ज्यादा ही दिखा। यहाॅ से भाजपा को 2 सीट, बसपा को 2, सपा को 3 व 1 कांग्रेस और 1 निर्दलीय प्रत्याशी को जनता ने स्वीकारा है।

पीलीभीत नगर पालिका सीट से निर्दलीय प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमेन की पत्नी विमला जायसवाल को जीत हासिल हुयी है। वो करीब 7 हजार मतों से भाजपा की डा0 दिव्या मिश्रा से जीती है। इससे पहले विमला के पति प्रभात जायसवाल दो बार से लगातार चेयरमेन बनते चले आ रहे है। यहां बसपा तीसरे नंबर पर आई रही है।

ये भी पढ़ें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाभी के लिए रोड शो ही नहीं लाइन में लगकर दिया वोट, फिर भी जमानत जब्त

भाजपा को जीत

पूरनपुर नगर पालिका सीट से भाजपा के प्रदीप जायसवाल का कब्जा जारी रहा वो लगातार तीसरी बार चेयरमेन बने उन्होने सपा के मुन्ने मियां अंजाना को 1500 वोटो से हराया है।

भाजपा तीसरे नंबर पर

बीसलपुर नगर पालिका से इस बार पूर्व चेयरमेन नूर अहमद अंसारी ने बाजी मारी है। उन्होने निवर्तमान चेयरमेन निर्दलीय प्रत्याशी छेदालाल जायसवाल को करीब 3000 वोटो से हराया। भाजपा के डॉ महेश गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे।

सपा को मिली जीत

नगर पंचायत गुलडिया भिण्डारा से सपा के डा0 मुन्ने खाॅ ने भाजपा के निवर्तमान चेयरमेन अजय गोयल को करीब 200 मतों से हराया है।

आठवें नंबर पर भाजपा

नगर पंचायत कलीनगर से बसपा के ताहिर खाॅ ने निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश यादव को 25 वोटों से हराया। यहां भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता आठवें नंबर पर रहे।

नगर पंचायत न्यूरिया से कांग्रेस की माजदा ने सपा की कमरूल्लनिसां को करीब 2000 मतों से हराया। यहां भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिला। नगर पंचायत बरखेडा सपा की इदरीसन बेगम निवर्तमान चेयरमैन की पत्नी ने निर्दलीय सोनल गुप्ता को 1000 मतों से हराया। भाजपा की ममता भोजवाल तीसरे नंबर पर रही। नगर पंचायत जहानाबाद भाजपा की ममता गुप्ता ने सपा के निवर्तमान चेयरमैन इजाज अहमद को करीब 1000 मतों से हराया। नगर पंचायत बिलसण्डा में बसपा के अटल जायसवाल ने भाजपा के रमेश चन्द्र गुप्ता को 1300 वोटो से हराया।

ये भी पढ़ें

निकाय चुनाव जीतने पर मुस्लिमों ने तोड़ी धर्म की दीवार, अबीर-गुलाल लगाकर मनार्इ जीत की खुशी, देखें तस्वीरें
Published on:
02 Dec 2017 09:12 pm
Also Read
View All