NEET (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश) परीक्षा छह मई को आयोजित हुई थी जिसका परिणाम सोमवार क घोषित हो गया।
पीलीभीत। देश भर में MBBS और BDS तथा अन्य मडिकल पाठ्यक्रमों में एडमीशन हेतु होने वाली अखिल भारतीय परीक्षा (NEET 2018) में शहर के दो छात्रों ने सफालता हासिल की है। पीलीभीत के सागर आहूजा ने 535 अंक व स्वप्निल वर्मा ने 511 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। बता दें कि NEET (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश) परीक्षा छह मई को आयोजित हुई थी जिसका परिणाम सोमवार क घोषित हो गया।
सागर ने हासिल की सफलात
इस परीक्षा में सागर आहूजा ने 535 व स्वप्निल वर्मा ने 511 अंक हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है। सागर के पिता का स्टेशन रोड पर आहूजा ऑप्टिकल के नाम से चश्मों का कारोबार है और उन्होने सेंट एलायशियस कालेज से वर्ष 2017 में 12वीं कंप्लीट किया था। वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरूजनों को देते हुए कहते हैं कि अगर ठान लिया जाये तो कामयाबी हर हालत में मिल कर ही रहती है।
स्वप्निल के सपनों को लगे पंख
वहीं स्वप्निल वर्मा की ऑल इण्डिया रैंक 17816 है उनकी मां श्रीमती आशा वर्मा स्थानीय बेनहर कॉलेज में लाइब्रेरियन हैं। स्वप्निल वर्मा वर्ष 2016 में बेनहर से ही 12वीं कंप्लीट कर मेडिकल तैयारी में जुटी थीं। स्वप्निल अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां‚ भाई‚ मामा और गुरूजनों को देते हुए कहती हैं कि उन्होंने प्रत्येक विषय का काफी अध्ययन किया था जिसका सिला उन्हें मिल कर रहा। दोनों के प्राप्तांकों के आधार पर MBBS में एडमीशन करीब करीब तय है।
छात्रों की इस सफलता पर शहर के जाने माने भौतिक विज्ञान शिक्षक योगेश अमोला‚ रंजीत सहमी‚ फादर पायस मैजिस‚ असद जका एवं जिया उल इस्लाम ने हर्ष व्यक्त किया है।