आप सांसद संजय सिंह ने तमाम एग्जिट पोल को नकारा संजय सिंहः यूपी में महागठबंधन को 60 से ज्यादा सीट अखिलेश यादव से मिलने के बाद संजय सिंह का बयान
नई दिल्ली। देशभर में अब हर किसी की नजर 23 मई को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी है। ऐसे में एग्जिट पोल ने जहां एनडीए को दोबारा सत्ता का रास्ता दिखाया है तो वहीं एनडीए के लिए एक बार फिर विपक्ष के दरवाजे खोल दिए हैं। हलांकि इस बीच विरोधी दल लगातार एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए इसे नकार रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया है आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने। सिंह के मुताबिक सभी एग्जिट पोल इस बार गलत साबित होंगे और यूपी महागठबंधन की शानदार जीत होगी।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा है कि सपा नेता अखिलेश यादव से मिलने के बाद मैं ये कह सकता हूं कि इस बार यूपी में महागठबंधन को 60 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। आपको बता दें कि एग्जिट पोल आने के बाद से ही एनडीए और यूपीए के दल एक दूसरे से लगातार संपर्क बढ़ा रहे हैं, ताकि 23 मई को चुनाव परिणामों के बाद एक जुट होकर सरकार बनाई जा सके।
आपको बता दें कि एग्जिट पोल में दिल्ली से आम आदमी पार्टी का सूपड़ा ही साफ होता दिखाया जा रहा है। सभी सात सीटों पर कहीं भाजपा तो कहीं 6 पर भाजपा 1 पर कांग्रेस को जीत दिखाई जा रही है। इन्हीं एग्जिट पोल को लेकर इससे पहले भी संजय सिंह सवाल उठा चुके हैं। इसी के साथ संजय सिंह ने ट्वीट करके ये मांग भी की थी कि सभी दल EC से मिलकर VVPAT-EVM के मिलान में गड़बड़ी पर चुनाव रद्द हो।