एक और बॉलीवुड हस्ती भाजपा में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने अरुण बक्शी को दिलाई पार्टी की सदस्यता अरुण बक्शी ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की सरगर्मियां अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। रविवार को छठे चरण के लिए वोटिंग होगी। लेकिन, मतदान से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी खुशखबरी मिली है। बॉलीवुड अभिनेता अरुण बक्शी ( Arun Bakshis ) भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा में शामिल हुए अरुण बक्शी
जानकारी के मुताबिक, एक्टर अरुण बक्शी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने बक्शी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर अरुण बक्शी ने कहा कि मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रेरक हैं और दिन में केवल 5 घंटे सोते हैं। उन्हें देश के लिए काम करना है और देश को उनका ज्यादा समय मिलना चाहिए। गौरतलब है कि अरुण से पहले कई नामी चेहरे बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अभिनेता सनी देओल, निरहुआ, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। इनके अलावा 2019 के आम चुनावों से पहले एक्ट्रेस और नेता जयाप्रदा ने सपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी। अरुण बक्शी को बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से काफी पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'गुरु', 'कुछ तो गड़बड़ है' और 'मासूम' जैसी फिल्मों में काम किया है।