राजनीति

पीएम की अपील के बाद KCR की चेतावनी: लोग पुलिस से करें सहयोग, नहीं तो देंगे गोली मारने के आदेश

लोगों का सहयोग न मिलने पर सेना के हवाले होगा तेलंगाना हमारे पास लॉकडाउन का पालन करने के अलावा और कोई चारा नहीं मंगलवार आधी रात से जारी है लॉकडाउन
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2020, 11:58 AM IST
kcr.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन करने की घोषणा के बाद तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने का ऐलान कर दिया है। सीएम ने लॉकडाउन को लेकर लोगों को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर लोग पुलिस की बात नहीं सुनेंगे तो मैं सेना की तैनाती और गोली चलाने का आदेश भी दे सकता हूं।

सीएम केसीआर ने कहा कि मैं सभी से पुलिस का सहयोग करने के लिए कह रहा हूं। कोरोना की वजह से जो स्थिति उभरकर सामने आई उसमें हमारे पास लॉकडाउन को फॉलो करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। केसीआर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अगर लोग पुलिस के साथ सहयोग नहीं करेंगे तो वे केंद्र से सेना की तैनाती की दरख्वास्त करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को 8 बजे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। पीएम ने जोर देकर लोगों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में घर से बाहर न निकलें और लॉकडाउन का संपूर्ण रूप से पालन करें। इससे पहले 22 तारीख को पीएम ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। उस दिन पीएम मोदी की अपील पर देशभर में लोग घरों के अंदर रहे थे। जनता कर्फ्यू के बाद देश के 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन इस दौरान कई लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया था।

लोगों के इस असहयोगी रुख और इसके बाद पीएम मोदी ने मंगलवार को रात 8 बजे एक बार फिर से देश को संबोधित किया और कहा कि कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र उपाय इसके संक्रमण को फैलने से रोकना है। पीएम ने कहा कि 25 तारीख की रात 12 बजे से 21 दिनों तक पूरा देश लॉकडाउन में रहेगा और देश की जनता निश्चित रूप से इसका पालन करे।

Updated on:
25 Mar 2020, 11:58 AM IST
Published on: