राजनीति

All Party Meeting: PM Modi बोले-‘न हमारी सीमा में कोई घुसा है, न हमारी पोस्ट किसी के कब्जे में है’

PM Narendra Modi ने All Party Meeting में कहा कि न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है Opposition Parties के नेताओं ने PM Modi पर भरोसा जताते हुए कहा कि Chian के खिलाफ सरकार के हर कदम को उनका समर्थन है
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2020, 7:18 AM IST
All Party Meeting
All Party Meeting

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक ( All party meeting ) में कहा कि लद्दाख ( Ladakh ) में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए। न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है। सर्वदलीय बैठक में ज्यादातर विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi ) पर भरोसा जताते हुए कहा कि चीन के खिलाफ ( Against China ) सरकार के हर कदम को उनका समर्थन है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है।

विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तैनाती हो या एक्शन या फिर काउंटर एक्शन हो, जल-थल-नभ में हमारी सेनाओं को देश की रक्षा के लिए जो करना है, वो कर रही हैं। आज हमारे पास ये क्षमता है कि कोई भी हमारी एक इंच जमीन की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। आज भारत की सेनाएं, अलग-अलग सेक्टर्स में, एक साथ मूव करने में भी सक्षम है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए, बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट को प्राथमिकता दी है। हमारी सेनाओं की दूसरी आवश्यकताओं, जैसे फाइटर प्लेन्स, आधुनिक हेलीकॉप्टर, मिसाइल डिफेंस सिस्टम आदि पर भी हमने बल दिया है। नए बने हुए इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से खासकर एलएसी में अब हमारी पेट्रोलिंग की कैपेसिटी भी बढ़ गई है। पेट्रोलिंग बढ़ने की वजह से अब सतर्कता बढ़ी है और एलएसी पर हो रही गतिविधियों के बारे में भी समय पर पता चलता है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन क्षेत्रों पर पहले बहुत नजर नहीं रहती थी, अब वहां भी हमारे जवान, अच्छी तरह से निगरानी करने के साथ प्रतिक्रियाएं दे पा रहे हैं। अब तक जिनको कोई पूछता नहीं था, कोई रोकता-टोकता नहीं था, अब हमारे जवान डगर-डगर पर उन्हें रोकते हैं, टोकते हैं तो तनाव बढ़ता है।

Updated on:
20 Jun 2020, 7:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान