राजनीति

अमर सिंह के दिल में जागा मोदी प्रेम, अखिलेश को बताया ‘नमाजवादी’ और आजम को ‘राक्षस’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विष्णु मंदिर बनाने के दावे पर सवाल खड़े किए।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 2:09 PM IST
amar singh
अमर सिंह के दिल में जागा मोदी प्रेम, अखिलेश को बताया 'नमाजवादी' और आजम को 'राक्षस'

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव से पहले सपा सांसद अमर सिंह के अंदर मोदी और योगी प्रेम का आसर खुलकर दिखाई देने लगा है। उन्‍होंने रविवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विष्णु मंदिर बनाने के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आजम खान के बहाने अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्‍हें समाजवादी पार्टी के नमाजवादी पार्टी का अध्यक्ष करार दिया है। साथ ही आजम खान को राजनीति राक्षस बताया है। वीडियो जारी होने के बाद यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि उनके इस आक्रामक बयान के जवाब में न तो सपा प्रमुख का और न ही आजम खान का कोई बयान सामने आया है।

जेल में नेताजी सहानुभूति जताने तक नहीं आए
सपा सांसद ने जारी वीडियो में आजम खान पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने वीडियो में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा है कि तुम्‍हारे पिता के राजनीतिक पुत्र आजम खान ने एक बयान में कहा है कि अमर सिंह को काट देना चाहिए। मेरी बेटियों पर तेजाब फेंकना चाहिए। उन्‍होंने इसके जवाब में कहा कि आपके और आपके परिवार में भी बेटियां व बहुएं हैं। हमने उनकी सहायता की। हमने कभी ऐसा नहीं सोचा। इसके उलट सपा वालों की वजह से मैं जेल गया। लेकिन तुम में से कोई मेरी सहायता नहीं और न ही तुम्‍हारे पिता मेरे परिवार के आंसू पोछने आए।

सपा को हराने का काम करूंगा
उन्‍होंने आजम खान को राक्षस बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ देश के हिंदू समाज से अपील करूंगा। इसके लिए मुझे सांप्रदायिकता का तमगा बेशक मिले। उन्‍होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब स्वाभिमान त्यागना नहीं है। मैं अशफाकुल्ला खां और अबुल कलाम जैसे राष्ट्रवादी मुसलमानों का सम्मान करता हूं। उन्‍हेंने तीखे अंदाज में कहा कि मैंने बड़ी स्क्रीन पर इस वीडियो को गांव-गांव और गली-गली नहीं दिखाया तो क्षत्रिय नहीं हूं। आपको बता दें कि इससे पहले अमर सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी और योगी के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्‍छा जता चुके हैं। उसके बाद लखनफ में औद्योगिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की थी। उसके बाद से सपा सांसद अमर सिंह काफी सक्रिय हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा