राजनीति

एनडीए की बैठक में अनुप्रिया पटेल ने उठाया यूनिवर्सिटीज में रोस्टर सिस्टम मुददा, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

नेशनल डमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) की बैठक में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल ने रोस्टर सिस्टम का मामला उठाया।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2019, 10:59 AM IST
roster system
एनडीए की बैठक में अनुप्रिया पटेल ने उठाया यूनिवर्सिटीज में रोस्टर सिस्टम मुददा, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली। नेशनल डमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) की बैठक में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल ने रोस्टर सिस्टम का मामला उठाया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यूनिवर्सिटीज में रोस्टर सिस्टम लागू होने से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर आरक्षित वर्ग के प्रोफेसरों की संख्या और अधिक घट जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।

केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग

केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की बैठक में यूनिवर्सिटीज में रोस्टर सिस्टम के माध्यम से प्रोफेसर भर्ती का मामला प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। बैठक में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि रोस्टर सिस्टम को लेकर ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग के लोगों में बड़ी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों की नाराजगी को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि सरकार इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करे।

रोस्टर सिस्टम के माध्यम से होने वाली भर्तियों पर रोक

इससे पहले भी जुलाई 2018 के मानसून सत्र की बैठक में भी अनुप्रिया पटेल ने इस मामले को उठाया था। तब मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यूनिवर्सिटीज में रोस्टर सिस्टम के माध्यम से होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी थी। अब जबकि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में याचिका खारिज कर दी गई है तो यह मुददा फिर से तूल पकड़ गया है। पटेल ने रोस्टर सिस्टम से पड़ने वाले प्रभाव पर भी सरकार का ध्यानाकर्षण किया।

Updated on:
1 Feb 2019, 10:59 AM IST
Published on: