राजनीति

अरुण जेटली के बेटे ने PM मोदी से की विदेश दौरा रद्द न करने की अपील- काम पूरा कर ही लौटें

नेता अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) का शनिवार को निधन अरुण जेटली के निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जेटली परिवार से फोन पर बात
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2019, 3:37 PM IST
g.png

नई दिल्ली। देश के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) का शनिवार को निधन हो गया।

उन्होंने दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) में आज दोपहर 12.07 बजे अंतिम सांस ली।

अरुण जेटली के निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई।

भाजपा ही नहीं, विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली के परिजनों से फोन पर बात कर दुख की घड़ी में उनको साहस बढ़ाया है।

तीन देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुण जेटली के बेटे रोहन और पत्नी संगीता से फोन पर बात की।

इस दौरान जेटली के परिवार ने पीएम मोदी से विदेश दौरा रद्द न करने की गुजारिश की।

सूत्रों के अनुसार फोन पर बातचीत के दौरान जेटली के बेटे रोहन ने पीएम मोदी से कहा कि आप देश हित में विदेश दौरे पर निकलते हैं। ऐसे में संभव हो तो अपना रद्द न करें।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि अरुण जेटली के निधन से गहरा दुख हुआ। यह मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान की तरह है।

मैंने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को ही नहीं, बल्कि परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य को भी खो दिया है, जो हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक रहेगा।

Updated on:
24 Aug 2019, 3:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए