राजनीति

अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए AAP के राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी पर अब भी मजबूत है अरविंद केजरीवाल की पकड़, लगातार तीसरी बार बने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक

2 min read
Sep 12, 2021
AAP Chief Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) की पकड़ अब भी आम आदमी पार्टी पर अच्छी बनी हुई है। यही वजह है की पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को आप ( AAP ) का राष्ट्रीय संयोजक चुना लिया गया है।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर चुन लिया गया, जबकि पंकज गुप्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें सचिव चुना गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता को पार्टी का कोषाध्यक्ष चुना गया।

5 साल होगा कार्यकाल
आम आदमी पार्टी लगातार विस्तार में जुटी हुई है। दिल्ली के बाद पार्टी की नजर आगामी विधानसभा चुनावों पर भी है। खास तौर पर पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में पार्टी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर चुना है।

बता दें कि केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। दरअसल इस साल की शुरुआत में पार्टी के संविधान को संशोधित करके कई बदलाव किए गए थे।

संविधान में पहले कहा गया था कि कोई भी सदस्य एक पदाधिकारी के रूप में एक ही पद पर तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल से अधिक नहीं रहेगा, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया था।

आम आदमी पार्टी पंजाब में मुख्य विपक्षी दल है और इस बार चुनाव में वह जीत का दावा कर रही है। इसके अलावा, पार्टी उत्तराखंड में भी चुनावी मैदान में उतरने जा रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया है।

वहीं अगले वर्ष गोवा और गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां से पार्टी को काफी उम्मीदें हैं।
सूरत के स्थानीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन पार्टी के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। इस जीत के बाद कुछ बड़ी हस्तियां आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुकी हैं।

Published on:
12 Sept 2021 02:05 pm
Also Read
View All