राजनीति

दिल्ली में महिला ने पकड़ी सीएम अरविंद केजरीवाल की शर्ट, फ्री मेट्रो पर राय लेने पहुंचे थे जनता के बीच

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का जनता से सामना फ्री मेट्रो योजाना और पानी को लेकर CM के सामने ही हुआ विरोध केजरीवाल ने कहा- दो से 3 दिनों में खत्म हो जाएगा पानी की समस्या
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2019, 7:04 AM IST
Arvind Kejriwal
दिल्ली में महिला ने पकड़ी सीएम अरविंद केजरीवाल की शर्ट, राय लेने पहुंचे थे जनता के बीच

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रहे हैं। वे तपती धूप में घर घर जाकर जनता की परेशानियां जानने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्हे कई बार जनता के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को केजरीवाल साउथ दिल्ली इलाके का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान मालवीय नगर में फ्री मेट्रो को लेकर एक महिला ने सीएम केजरीवाल की टीशर्ट पकड़ ली।

महिलाओं ने किया फ्री मेट्रो का विरोध

दरअसल, मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी सरकार के काम काज को लेकर जनता की राय जानने मालवीय नगर पहुंचे थे। सीएम लोगों से मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर वाली योजना पर रायशुमारी ले रहे थे। तभी लोगों ने इसका विरोध शुरु कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में एक महिला ने तो तो केजरीवाल की शर्ट तक पकड़ ली। सुरक्षा में तैनात जवानों से तुरंत मुख्यमंत्री को अपने घेरे में ले लिया।

पानी के वादे पर बुजुर्ग मे घेरा

वहीं हुमायूंपुर इलाके में एक बुजुर्ग ने केजरीवाल के वादों पर सवाल उठाते हुए उन्हें घेर लिया। बुजुर्ग ने कहा आप हर बार वादा करके जाते है कि पानी की समस्या नही होगी। लेकिन अबतक यहां पानी नहीं आया है। इस दौरान लोगों ने सीएम के सामने बिजली और गंदगी के मुद्दे पर भी सवाल खड़े किए। केजरीवाल ने अधिकारियों को तुरंत मामले के निपटारे का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि अगले दो से 3 दिनों में पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप

बता दें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्री और विधायक इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले केजरीवाल सरकार ने ऐलान किया कि 2 से 3 महीने के भीतर दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी बस, क्लस्टर बस और दिल्ली मेट्रो में मुफ्त यात्रा की योजना शुरू की जाएगी। इस योजना से दिल्ली सरकार पर शेष वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित 700 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Updated on:
9 Jun 2019, 7:04 AM IST
Published on: