राजनीति

CM केजरीवाल का ट्वीट- मेरा मकसद भ्रष्टाचार को हराना, दिल्ली को आगे ले जाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना है और दिल्ली को आगे ले जाना केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि लड़ाई अन्य दलों और आप द्वारा किए गए कामों के बीच है
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 2:50 PM IST
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना है और दिल्ली को आगे ले जाना है, जबकि अन्य दलों का मकसद उन्हें (केजरीवाल को) हराना है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि लड़ाई अन्य दलों और आप द्वारा किए गए कामों के बीच है।

उन्होंने ट्वीट किया, "एक तरफ - भाजपा, जेडी(यू), एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आरजेडी हैं..दूसरी तरफ - स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता।

मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना, उनका सबका मकसद है-मुझे हराना।"

केजरीवाल मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे क्योंकि देरी के कारण वह सोमवार को इसे दाखिल नहीं कर पाए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होगा, जबकि परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Elections 2020) के लिए पर्चा दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

इसलिए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को रोड शो में लेट होने की वजह से केजरीवाल पर्चा दाखिल नहीं कर सके थे।

Updated on:
21 Jan 2020, 2:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल