राजनीति

स्काईवॉक के उद्घाटन में केजरीवाल को नहीं बुलाने पर छलका दर्द, बोले- हमें तो बस काम से है मतलब

स्काईवॉक के उद्घाटन में जब केंद्र सरकार की ओर से सीएम केजरीवाल को नहीं बुलाया गया तो उन्होंने ट्विटर पर अपना दर्द साझा किया है।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 12:10 PM IST
Arvind Kejriwal
स्काईवॉक के उद्घाटन में केजरीवाल को नहीं बुलाने पर छलका दर्द, बोले- हमें तो बस काम से है मतलब

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ में पीडब्ल्यू द्वारा स्काईवॉक का निर्माण कराया गया है। 15 अक्टूबर को इसका उद्धाटन होना है लेकिन समारोह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्रियों को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। इसके पीछे की वजह केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच जारी अनबन को बताया जा रहा है। सीएम को आमंत्रित नहीं किए जाने की खबर जब मीडिया में आई तो केजरीवाल का भी दर्द छलक गया। उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा है।

केजरीवाल बोले- उद्घाटन आपको मुबारक

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है, 'कोई बात नहीं। हमें तो बस काम करने से मतलब है। दिल्ली अच्छी बननी चाहिए। दिल्ली के लोगों की जिंदगी में सुधार होना चाहिए। बस। उद्घाटन आपको मुबारक।' इसके साथ केजरीवाल ने एक खबर शेयर की है जिसमें स्काईवॉक के उद्घाटन और केजरीवाल को आमंत्रण नहीं दिए जाने का जिक्र है।

बैजल होंगे, बीजेपी नेता होंगे लेकिन आप को आमंत्रण नहीं

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा भेजे गए निमंत्रण में उपराज्यपाल अनिल बैजल और भारतीय जनता पार्टी की नेता और सांसद मीनाक्षी लेखी का नाम है, लेकिन आम आदमी पार्टी के किसी भी मंत्री या विधायक का नाम नहीं है। आमंत्रण के अनुसार आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय आपको आईटीओ में 'डब्ल्यू' बिंदु पर स्थित स्काईवॉक और एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित करता है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह 15 अक्टूबर दोपहर तीन बजे प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के पास स्थित स्काईवॉक का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उपराज्यपाल अनिल बैजल और सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद होंगी।

दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने कराया निर्माण

बता दें दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित स्काईवॉक का उद्देश्य मथुरा रोड, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सिकंदर रोड पर पैदल यात्रियों की आवाजाही को आसान करना है। आईटीओ पर बना ये स्काईवॉक बेहद हाईटेक है। यहां मुफ्त वाईफाई की सुविधा है। रोशनी के लिए सोलर पैनल वाले एलईडी लाइट्स लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा स्काईवॉक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा