'देश सौभाग्य हमें मौदी जैसा भगवान मिला'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार बताने के बाद हालांकि भाजपा प्रवक्ता की जमकर आलोचना हो रही है। विपक्ष ने जमकर उनका मजाक उड़ाया और कांग्रेस ने इस बयान को देवताओं का अपमान तक करार दिया। इससे पहले प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने ट्वीट किया, सम्मानीय प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार हैं। एक मराठी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, देश का सौभाग्य है कि हमें मोदी में भगवान जैसा नेता मिला है।