नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल जन प्रतिनिधि और शिवसेना के विधायक पर हमले का मामला सामने आया है। विधायक तुकाराम कातेंवर पर किस अज्ञात हमलावर ने जानलेवा वार किया है। हालांकि तुकाराम कातेंवर इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए हैं। जहां तक हमले का सवाल है तो तुकाराम को चोट जरूर आई हैं, लेकिन उनकी जान नहीं गई जिस मकसद से उन पर हमला किया गया था। तुकाराम पर हुए हमले में वो जरूर बच गए लेकिन उनका बॉडीगार्ड और दो कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।