अंतरराष्ट्रीय बलिका दिवस के उपलक्ष्य में बेटी रक्षा मंच द्वारा 11 अक्टूबर को सहरिया बस्ती लटेरी में बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य और महिला बाल विकास विभाग की सभापति माधवी माथुर, आरएसएस के तहसील कार्रवाई देवेन्द्र गुप्ता, बेटी रक्षा मंच के संरक्षक नारायण प्रसाद श्रीवास्तव तथा मंच के संयोजक सत्यनारायण चौकसे थे। यहां अतिथियों ने पहले बस्ती में स्थापित दुर्गा प्रतिमा की आरती उतारी और फिर स्कूल की बच्चियों को तिलक कर कन्या पूजन करते हुए उन्हें पेन, कॉपी, किताबें, स्लेट और केले उपहार में दिए।