राजनीति

दिल्ली में 24 घंटे में 5 हत्या पर गुस्साए केजरीवाल, दिल्ली पुलिस का जवाब- अपराध घटा है

कानून व्यवस्था केजरीवाल और दिल्ली पुलिस आमने सामने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और राज्यपाल पर उठाए सवाल दिल्ली पुलिस ने सीएम के ट्वीट पर तुरंत किया पटलवार
3 min read
Jun 14, 2019
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़ा करते हुए केंद्र सरकार को घेरा है। केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में पांच हत्याएं हुई हैं। सीएम ने ट्वीट कर इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को टैग करते हुए उचित कार्रवाई की अपील की। इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि राज्य में अपराध घटा है।
दिल्ली में 24 घंटे में 5 हत्या पर गुस्साए केजरीवाल, दिल्ली पुलिस का जवाब- अपराध घटा है

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने सवाल खड़ा करते हुए केंद्र सरकार को घेरा है। केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में पांच हत्याएं हुई हैं। सीएम ने ट्वीट कर इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को टैग करते हुए उचित कार्रवाई की अपील की। इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि राज्य में अपराध घटा है।

सीएम केजरीवाल का ट्वीट

आम आदमी पार्टी के मुखिया और सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार शाम चार बजकर 13 मिनट पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5 हत्या हो जाना चिंता का विषय है। मैं उपराज्यपाल और गृह मंत्री से अपील करता हूं कि राजधानी की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था पर ध्यान दें।

दिल्ली पुलिस का रिप्लाई

सीएम केजरीवाल के ट्वीट के ठीक 54 मिनट बाद दिल्ली पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री को जवाब दिया गया। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से केजरीवाल के ट्वीट पर रिप्लाई किया गया कि जो भी हत्याओं के मामले सामने आए हैं, वह व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़े हुए हैं। इसकी पुष्टि हो चुकी है।

क्राइम रेट डाउन

इसके साथ दिल्ली पुलिस ने यह भी लिखा, 'जो आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी पहले भी हुई है, क्योंकि उनका पिछला रिकॉर्ड भी खराब है। कुल मिलाकर 2019 में जघन्य अपराध में 10.5 फीसदी की कमी आई है। हथियार द्वारा किए गए अपराध में भी 5.65 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 11.5 फीसदी की कमी आई है।'

दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन

बता दें कि राजधानी दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। यहां पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की नहीं बल्कि गृह मंत्रालय की है। दिल्ली पुलिस भी दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि उपराज्यपाल और गृह मंत्री को ही रिपोर्ट करती है।

पूर्ण राज्य की मांग जारी
सत्ता में आने के बाद से ही अरविंद केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं। उनकी इस मांग को लेकर अक्सर एलजी और केंद्र से टकराव के हालात बनते रहते हैं।























दिल्ली में पिछले 24 घंटों में पांच हत्याएं हुईं
14 जून: सुबह हर्ष विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
13 जून: रात भलस्वा डेरी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर चंद्रशेकर की हत्या।
13 जून: भलस्वा डेरी में ही एक नाबालिग की भी गोली मार कर हत्या।
13 जून: भलस्वा डेयरी इलाके में ही एक युवक की गला रेतकर हत्या।
13 जून: विकासपुरी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर अमित कोचर की गोली मारकर हत्या।
Published on:
14 Jun 2019 07:20 pm
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला