
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर मोदी सरकार पर बरसे। इस बार बहाना जरूरी सुप्रीम कोर्ट था लेकिन निशाना मोदी सरकार ही रहा। ओवैसी ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के समलैंगिकता और व्यभिचार कानून पर आए फैसले पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह कभी नहीं कहा कि तीन तलाक गैर संवैधानिक है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 और धारा 497 को गैर संवैधानिक घोषित कर दिया है। क्यों मोदी सरकार मुस्लिम को तीन साल की सजा और गैरमुस्लिम को एक साल की सजा देने के पक्ष में है।
क्या इन फैसलों से सबक लेगी मोदी सरकार ?
ओवैसी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए 377 और 497 मामलों पर कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए पूछा क्या मोदी सरकार इन फैसलों से कुछ सीखेगी। इसके बाद क्या सरकार तीन तलाक पर लाया गया अपना अध्यादेश वापस लेगी. ओवैसी ने कहा 'हम सरकार की ओर से लाए गए तीन तलाक के अध्यादेश का विरोध करते हैं। ये मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ है।
ओवैसी ने कहा जो कानून सरकार बनाने जा रही है वो भारतीय कानून के खिलाफ है। इस कानून के तहत पीडि़त महिला को कोर्ट में जाकर सुबूत देना होगा कि इस आदमी ने मुझे तलाक दिया है और कौन सी महिला का परिवार होगा जो कोर्ट में उस महिला जाने देगा। इस अध्यादेश का गलत इस्तेमाल होगा। इस्लाम में शादी निकाह जन्म-जन्म का साथ नहीं है। हमारे कानून में एक कॉन्ट्रैक्ट है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ जुमले ही दे रही है। हम मोदी जी से गुजारिश करते हैं कि सरकार इस कानून को वापस ले ले।