25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / शहरी कलाकारों को सुसज्जित मंच, पर पारम्पारिक लोकनृत्य करने वालों की 32 डिग्री मेंं प्रस्तुति

शहरी कलाकारों को सुसज्जित मंच, पर पारम्पारिक लोकनृत्य करने वालों की 32 डिग्री मेंं प्रस्तुति

कलाकारों के लिए सुसज्जित मंच और शानदार व्यवस्था वहीं दूसरी तरफ पारम्पारिक नृत्य करनेवालों की तरफ बैठने या छत की सुविधा भी नहीं थी। पारम्पारिक नृत्य करने वालों को पहले तो भेड़ बकरियों की तरह पिकअप या अन्य मालवाहक गाडि़यों में ढोहकर लाया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 29 Sep 2018, 10:26 AM IST

लोकनृत्य करने वालों की 32 डिग्री मेंं प्रस्तुति

शहरी कलाकारों को सुसज्जित मंच, पर पारम्पारिक लोकनृत्य करने वालों की 32 डिग्री मेंं प्रस्तुति

जगदलपुर. चुनावी माहौल शुरू हो गया है। हर राजनीतिक दल बस्तर आदिवासी वोटरों को साधने के लिए की परम्पारिक लोक नृत्य करने वालों को बुलाया जाता है। लेकिन आदिवासियों का हितैषी बताने वाले नेता न तो इन्हें वह सम्मान देते हैं, और न ही उतना मानदेय। शुक्रवार को लालबाग में होने वाले सीएम कार्यक्रम के दौरान भी कुछ एेसा ही हुआ।


सीएम रमन सिंह एक घंटे लेट थे। एेसे में यहां पहुंची भीड़ का मनोरजंन करने के लिए मंच की एक तरफ शहरी कलाकार थे, तो दूसरी ओर पारम्पारिक लोक नृत्य दंडामी माडिया व गेड़ी नृत्य करने वालों के लिए स्थान। शहरी कलाकारों के लिए सुसज्जित मंच और शानदार व्यवस्था वहीं दूसरी तरफ पारम्पारिक नृत्य करनेवालों की तरफ बैठने या छत की सुविधा भी नहीं थी।

पारम्पारिक नृत्य करने वालों को पहले तो भेड़ बकरियों की तरह पिकअप या अन्य मालवाहक गाडि़यों में ढोहकर लाया जाता है। इसके बाद अव्यवस्था के आलम में कड़ी धूप के बीच नृत्य करवाया जाता है। वहीं इसके बाद अंत में पैसे मिलने पर भी मध्यस्थ करने वाले की जेब में अधिक से अधिक राशि चली जाती है। वहीं दूसरी तरफ शहर कलाकारों के लिए शानदार मंच, प्रस्तुति पूरी करने के बाद आराम करने के लिए ग्रीन रूम, महंगी गाड़ी में लाना और ले जाने जैसी सुविधाएं सरकार से लेकर प्रशासन मुहैया कराती है, वहीं इसके बाद मोटी रकम भी दी जाती है।

दोपहर 12 बज रहे हैं। 32 डिंग्री की कड़ी धूप है। पारम्पारिक नृत्य करने वाले बस्तरिया कलाकार नंगे पैर अपनी प्रस्तुति दे रहें है। यहां प्रस्तुति देने के बाद इन लोगों के पास न तो बैठने की जगह है और नहीं कोई ग्रीन रूम। इतना ही नहीं प्रशासन ने यहां स्क्रीन लगाने के लिए टेंट को इतना उंचा कर दिया कि टेंट के नीचे बैठन पर भी इन लोगों के उपर सीधी सूर्य की किरणें पड़ रहीं है।

दोपहर 12 बज रहे हैं। शहरी कलाकार माइक में सुसज्जित अपनी प्रसतुति दे रहे हैं। सुसज्जित मंच मं बैठने से लेकर आराम करने के लिए ग्रीन रूम तक की सुविधा थी। ऊपर प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की थी कि इनके पास तो क्या करीब 20 फीट दूर तक सूरज की किरणें नहीं पहुंच रहीं थी। बाहरी कलाकारों के लिए पीने के पानी का बेहतर इंतजाम था।

दोपहर 1 बज रहा है। सीएम मंच में पहुंच चुके हैं। सारे लोग बड़ी गौर से सीएम की तरफ देख रहे हैं। लेकिन पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति देने पहुंचे आदिवासी महिला व पुरूष किसी तरह धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। शेड उंचा होने की वजह से इन लोगों को शेड से आगे जाकर अपने आप को धूप से बचाने काफी जद्दोजहद करना पड़
रहा था।