राजनीति

औवेसी का पीएम मोदी पर निशाना, ‘एक हाथ में कुरान और एक में कंप्यूटर’ का क्या हुआ?

इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
2 min read
Jul 17, 2018
Asaduddin Owaisi
औवेसी का पीएम मोदी पर निशाना, एक हाथ में कुरान और एक में कंप्यूटर का क्या हुआ?

नई दिल्ली। अपने बयानों और तीखी प्रतिक्रियाओं के लिए पहचाने जाने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इस बार ओवैसी ने पीएम मोदी और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ' मोदी सरकार अल्पसंख्यक लड़कियों की शिक्षा की युद्धस्तर पर काम कर रही'। इसके साथ ही ओवैसी ने मोदी सरकार से सवाल किया है कि सरकार बताये बीते चार सालों में रेलवे और अर्धसैनिक सुरक्षा बल में कितने अल्पसंख्यक लोगों की भर्ती की गई है?

सांसद ओवैसी ने कहा कि भाजपा नेता नकवी ने मुस्लिम प्रतिनिधियों के प्रतिशत को लेकर झूठा बयान दिया था। यही कारण है कि मुझे झूठ से पर्दा उठाने के लिए आगे आना पड़ा। औवेसी ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने एक हाथ में कुरान और दूसरे में कंप्यूटर देने की बात कही थी, लेकिन वो बताएं कि इन चार सालों में आखिर हुआ क्या? इसके साथ ही मुस्लिम पार्टी को लेकर चल रहे ताजा विवाद पर भी ओवैसी ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब मुस्लिमों को पार्टी विशेष से ताल्लुक रखने को लेकर बयानबाजी की जा रही है। ओवैसी ने इस बात को लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पीएम मोदी दोनों को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा था मुस्ल्मि शब्द ध्रुवीकरण का कारण बन जाएगा।

इसके थे सांसद ओवैसी ने कहा कि टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) ने अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं साधा है। लेकिन अगर वह 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं तो वह उनके साथ खड़े हैं।

Published on:
17 Jul 2018 02:55 pm
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला