कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि उनके लिए धर्म या जाति कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबको गले लगाया है और डर को मिटाया है। वह कतार में खड़े आखिरी सख्स के साथ हैं। वहीं, पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी ने कहा है कि समाचार पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को गलत तरीके से छापा गया है। ऐसा राहुल ने नहीं कहा था। शाहिद के अनुसार राहुल गांधी ने कहा था कि मेरी पार्टी मुस्लिम, दलितों और पिछड़ों के साथ है। शाहिद ने राहुल गांधी के बयान तो तोड़ मरोड़ कर छापने का आरोप भी लगाया।