14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के खिलाफ बोलने वाले इस बड़े बसपा नेता को मायावती ने किया बर्खास्त

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान पर तुंरत एक्शन लेते हुए जयप्रकाश सिंह को आज मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jul 17, 2018

mayawati

maywati

लखनऊ. बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के सम्मेलन में बोलना मंहगा पड़ गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बयान पर तुंरत एक्शन लेते हुए जयप्रकाश सिंह को आज मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। मायावती ने उनके इस बयान के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे जय प्रकाश सिंह के भाषण के बारे में पता चला जिसमें उन्होंने बसपा की विचारधारा के खिलाफ बात की है और विपक्षी दलों के खिलाफ टिप्पणी की है। विपक्षी दलों पर की गई टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। इसलिए, उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है।

बता दें कि जयप्रकाश सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डीनेटर भी थे। जय प्रकाश सिंह को हाल ही में पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

ये था पूरा मामला

जानकारी हो कि सोमवार को राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान जय प्रकाश सिंह ने क्या कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वंशवादी राजनीति पर हमला बोला था। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार बनवाने में मायावती ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वो बड़ी राजनेता बनकर उभरी हैं। बसपा नेता ने कहा कि मायावती सिर्फ दलितों की नेता नहीं बल्कि सर्वसमाज की नेता बन चुकी हैं। इसलिए वक्त आ गया है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जाए।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए फंसे बसपा नेता

उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी से ज्यादा अपनी मां सोनिया गांधी जैसा दिखते हैं। उनकी मां विदेशी मूल की हैं। इसलिए वो प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती जमीन से जुड़ी नेता हैं और उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े राज्य की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। जयप्रकाश सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस उसके साथ चुनाव पूर्व गठबंधन पर विचार कर रही है।