राजनीति

अटल जी की रिश्तेदार करुणा बोलीं- अभी तक पीएम मोदी और रमन सिंह को याद क्‍यों नहीं आए अटल जी?

चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की वजह से अटल जी का नाम भुना रहे हैं मोदी और शाह।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2018, 1:43 PM IST
Feature image

नई दिल्‍ली। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भाजपा द्वारा उनका भुनाने पर रिश्‍तेदार करुणा ने अफसोस जताया है। उन्‍होंने वरिष्‍ठ भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं पार्टी में लाल कृष्‍ण आडवाणी का अपमान होने पर भी दुखी हूं। मेरी पीड़ा इस बात पर है कि पिछले साढ़े चार साल से देश की सत्‍ता पर पीएम मोदी काबिज हैं। 15 सालों से छत्तीसगढ़ में सरकार का नेतृत्‍व सीएम रमन सिंह कर रहे हैं। लेकिन इन सालों के दौरान दोनों नेताओं को कभी अटल जी की याद क्‍यों नहीं आई?

भाजपा कर रही है नाम का इस्‍तेमाल
उन्‍होंने कहा है कि अब भाजपा अटल जी का नाम चुनाव लाभ उठाने के लिए इस्‍तेमाल कर रही है। उन्‍होंने अपने बयान में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह उनकी शवयात्रा में पांच किलोमीटर चलने के बजाय दो कदम उनके आदर्शों पर चलकर दिखाएं। अगर वो ऐसा करेंगे तो देश का शायद भला हो जाए। लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा आगामी चार राज्‍यों के चुनावों को ध्‍यान में रखकर अटल जी का नाम भुना रही है।

नया रायपुर का नाम होगा अटल नगर
नया रायपुर का नाम अटल नगर करने पर वह बोलीं कि अटल जी के नाम पर प्रयोग चुनाव के लिए नहीं होना चाहिए। अपने एक वायरल हो रहे वीडियो संदेश में करुणा ने कहा कि आगामी महीनों में चार राज्‍यों में चुनाव हैं। इसलिए पीएम मोदी भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह अटल जी के नाम का इस्‍तेमाल कर रहे हैा

शाह पर साधा निशाना
आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्‍यों के कई सीएम और नेता पांच किलोमीटर तक पैदल चले थे। यात्रा में जो ट्रक अटल के पार्थिव शरीर को लेकर जा रहा था,पीएम और शाह उसी के साथ-साथ चल रहे थे। शुक्‍ला ने उसी घटना को लेकर पीएम-अमित शाह पर निशाना साधा हैा उन्‍होंने कहा कि सरकार और पार्टी के शीर्ष पदों पर काबिज लोग आज जो कर रहे हैं वो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं हैा

Published on:
Also Read
View All
न बाइट दी, न पोस्टर लगने दिया… स्मृति ईरानी के दौरे में ऐसा क्या हुआ? ऐसे समझीं सियासत और समीकरण

पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी