राजनीति

Bihar Assembly Polls: चिराग का सीएम नीतीश पर बड़ा आरोप, PM बनने की इच्छा के चलते तस्करों से लेते हैं पैसा

Bihar Assembly Election चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए बड़े आरोप कहा- प्रधानमंत्री बनने की इच्छा के चलते तस्करों से लेते हैं पैसा चिराग लगातार नीतीश पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं
less than 1 minute read
Oct 27, 2020
Chirag Paswan
एलजेपी नेता चिराग पासवान

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) के पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। चिराग पासवान ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री बनने की अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए तस्करों से पैसा लेते है नीतीश कुमार।

बिहार चुनाव में अलग राह चुनकर चिराग पहले ही सियासी ट्वीस्ट दे चुके हैं। अब लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए वो जेडीयू की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को घेरा है।
चिराग लगातार नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की इच्छा के चलते तस्करों से भी पैसा ले रहे हैं।

चिराग ने कहा कि मुझे जमूरा कहा जा रहा है। अगर मैं जमूरा हूं तो मदारी कौन है? मुझे ये कहा जा रहा है कि मैं प्रधानमंत्री के इशारे पर काम कर रहा हूं। चिराग ने कहा कि आप मुझे जमूरा कहकर प्रधानमंत्री का भी अपमान कर रहे हैं।

Published on:
27 Oct 2020 11:16 am
Also Read
View All
Bengal Politics: बागी TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी ने दिया बयान, कहा- वे NCPI में हैं, NDA में नहीं

Punjab Politics: पंजाब में गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने तैयारी की तेज, राजा वड़िंग ने BJP-AAP को लेकर कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

CJP प्रवक्ता सौरव दास का आरोप- घर में घुसे 15-20 यूट्यूबर और मीडिया कर्मी, परिवार की सुरक्षा को बताया गंभीर खतरा

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

तमिलनाडु विधानसभा में आमने-सामने विजय और उदयनिधि स्टालिन, गिरफ्तारी के अगले दिन CM पर साधा निशाना