राजनीति

Bihar Assembly Election: शिवसेना सांसद का बड़ा बयान, चुनाव आयोग को बताया BJP की शाखा

Bihar Assembly Election शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान EC को बताया BJP की शाखा बोले- तेजस्वी सीएम बने तो नहीं होगा आश्चर्य
less than 1 minute read
Shiv Sena Leader Sanjay Raut
शिवसेना सांसद संजय राउत

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा ( bihar assembly election ) चुनाव के बीच दूसरे चरण के मतदान के लिए नेताओं का तूफानी प्रचार जारी है। इस बीच शिवसेना ( Shivsena ) के सांसद संजय राउत ( Sanjay Raut ) का बड़ा बयान सामने आया है।

संजय राउत ने चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी की शाखा बताया है। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर ही काम कर रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि वो बीजेपी की ही एक शाखा है। संजय राउत ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही।

दरअसल संजय राउत ने बिहार चुनाव के दौरान बीजेपी के कोरोना वैक्सीन के वादे को चुनाव आयोग से मिली क्लीन चिट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

यही नहीं इस दौरान राउत ने कहा कि मुझे जरा भी आश्चर्य नहीं होगा अगर राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं।

राउत ने तेजस्वी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, बिना किसी सहारे के एक युवक, जिसके परिवार के सदस्य जेल में हैं और सीबीआई और आईटी विभाग उसके पीछे है, बिहार जैसे राज्य में सभी को चुनौती दे रहा है। ऐसे में तेजस्वी यादव कल बिहार के सीएम बन गए तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।

मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने मुंगेर की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना को हिंदुत्व पर हमला बताया। उन्होंने कहा- इस तरह की घटना महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती थी, तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करते थे।

Published on:
31 Oct 2020 02:25 pm
Also Read
View All
Rajasthan : ‘पंचायत चुनाव में भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत’, अतर सिंह भड़ाना पर गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot : ‘दिल्ली में प्रदर्शन रहा शानदार’, अशोक गहलोत का दावा- पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

राहुल गांधी के ‘शिव की बारात’ वाले बयान पर भड़के एकनाथ शिंदे, कहा- शिवजी ने तीसरी नेत्र खोली तो भस्म हो जाएगा INDI गठबंधन

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों को दिए राजनीतिक पद और सम्मान

India Bloc Protest: सोशल मीडिया पर दीपेंद्र हुड्डा को राहुल गांधी द्वारा गाड़ी से उतारने का वीडियो वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा?