उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी आए दिन नौटंकी और आंदोलनों का स्टंट करते हैं। देश की प्रगति को रोकने, अराजकता फैलाने और देश में अस्थिरता लाने के लिए यह एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साजिश है। लेकिन देश की जनता इस साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देगी। पड़ोसी देशों का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, "यह नेपाल, श्रीलंका या बांग्लादेश नहीं है। यह नया भारत है, जहां ऐसी अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी।"