राजनीति

Coronavirus Crisis के बीच जाने कैसे संपन्न होगा Bihar Assembly Elections, दिखेंगे ये बड़े बदलाव

Bihar Assembly Elections को लेकर राजनीतिक दलों ( Political parties ) ने तैयारी शुरू कर दी चुनाव आयोग ( Election commission ) ने भी बिहार चुनाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी

2 min read
Coronavirus Crisis के बीच जाने कैसे संपन्न होगा Bihar Assembly Elections, दिखेंगे ये बड़े बदलाव

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections ) को लेकर राजनीतिक दलों ( Political parties ) ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। यही नहीं नेताओं ने चुनाव से पहले अपने लिए सुरक्षित ठिकाने तलाशने शुरू कर दिए हैं। यही वजह है कि कई नेताओं ने पाला बदले की शुरुआत कर दी है। इस बीच चुनाव आयोग ( Election commission ) ने भी बिहार चुनाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी इस गाइडलाइन ( Guideline ) में कोरोना वायरस का प्रभाव ( Coronavirus Impact ) साफ दिखाई दे रहा है। गाइडलाइन के तहत बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections ) के लिए इस बार ऑनलाइन नामांकन ( Online Nomination ) दाखिल किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव के दौरान कोरोना ( Coronavirus ) से बचाव के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

कैंडिडेट सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन जमा करेेंगे

चुनाव आयोग ( Election commission ) ने बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections ) के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि इस बार नामांकन के लिए कैंडिडेट सिक्योरिटी मनी ( Security money ) ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। ऐसा पहली बार है जब चुनाव में कैंडिडेट सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन जमा करेेंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स ( Candidates ) को नामांकन भी ऑनलाइन ही दाखिल करना होगा। गाइडलाइन के अनुसार अब चुनाव प्रचार के समय डोर टू डोर कैंपेनिंग ( Door to door campaigning ) में कैंडिडेट के साथ केवल पांच लोग ही मौजूद रह सकते हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ( Union Ministry of Home Affairs ) के निर्देशों के अनुसार ही कोई पब्लिक मीटिंग ( Public meeting ) और रोड शो की अनुमति मिल पाएगी।

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी प्रभावी ढंग से पालन

चुनाव आयोग ( Election commission ) ने साफ कर दिया है कि बिहार में विधानसभा चुनाव ( Assembly elections in Bihar ) के दौरान कोरोना वायरस को देखते हुए पूरी सावधानी और अतियात बरते जाएं। गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान फेस कवर या Face mask, sanitizer, thermal scanner, gloves, PPE kits का इस्तेमाल किया जाए। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) के नियमों का भी प्रभावी ढंग से पालन किया जाए।

ये भी पढ़ें

Bihar Assembly Elections से पहले CM Nitish Kumar का तोहफा- शिक्षकों का वेतन बढ़ाया
Updated on:
22 Aug 2020 08:42 am
Published on:
21 Aug 2020 09:11 pm
Also Read
View All