अयोध्या में इस आयोजन समिति के प्रमुख सुभाष मलिक बॉबी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी अंगद, गोरखपुर के भाजपा सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही हिंदी फिल्मों में प्रसिद्ध अभिनेता शहबाज खान रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, अभिनेता रजा मुराद अहिरावण और बिंदु दारा सिंह हनुमान का रोल निभाएंगे। 17 से 25 अक्टूबर के बीच होने वाले इस आयोजन को अयोध्या में सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला में करने की तैयारी है।