नई दिल्ली। देश में उठे फेसबुक विवाद ( Facebook Case ) के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ( Congress MP Shashi Tharoor ) पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ( BJP MP Nishikant Dubey ) के हमले के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ( Former Union Minister Rajyavardhan Singh Rathore )ने निशाना साधा है। राठौर ने फेसबुक प्रकरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) को चिट्ठी लिखी है। राठौर ने चिट्ठी में सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय समिति ( Parliamentary Committee on Information Technology ) पर निशाना साधा है।