नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra ) और केसी वेणुगोपाल ( Congress General Secretary KC Venugopal ) सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को केरल के कोझीकोड में हुए विमान ( Kozhikode plane crash ) हादसे पर दुख जताया है। पार्टी के नेताओं ने विमान हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।