राजनीति

Bihar के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कोरोना संक्रमित, AIIMs में भर्ती

Bihar में Coronavirus के संक्रमण ने मचाया कहर Deputy CM Sushil Kumar Modi हुए कोरोन संक्रमित

2 min read
Bihar के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कोरोना संक्रमित, AIIMs में भर्ती

नई दिल्ली। एक ओर जहां बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) को लेकर सियासी महौल गर्म हो गया है, वहीं राज्य में कोरोना संकट ( coronavirus ) भी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ( Bihar Deputy CM Sushil Modi corona infected ) के कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive ) होने की खबर सामने आई हैै। उनको पटना के एम्स हॉस्पिटल ( AIIMS Hospital ) में भर्ती कराया गया है। सुशील मोदी ( Sushil Modi ) ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुशील मोदी ने अपने टवीट में लिखा कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, वह अभी ठीक हैं, बस उनको थोड़ा बुखार आया हुआ है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं फिलहाल पटना के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हो गया हूं। स्वस्थ्य होते ही वह जल्द ही चुनाव प्रचार अभियान ( Election campaign )
में वापसी करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन कोरोना संक्रमित

गौरतलब है कि बिहार में सुशील मोदी से पहले भारतीय जनता पार्टी के कुछ ओर नेता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पिछले दिनों भाजपा प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बा भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी व मंगल पांडे ने खुद को क्वारनटीन कर लिया था। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के लिए 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का चुनाव होना है। इस हिसाब से चुनाव में अभी एक सप्ताह भी शेष नहीं बचा है। अब जबकि भाजपा के बड़े नेता कोरोना वायरस के चलते एक के बाद एक क्वारंटाइन होते जा रहे हैं तो इससे उनको चुनाव अभियान प्रभावित हो सकता है।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,08,238

आपको बता देें बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,08,238 हो गई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस दौरान कोरोना वायरस के 1277 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि कोरोना वायरस के मरीजों में सुधार भी देखने को मिला है। पिछले दिनों कोरोना के 1,96,208 स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 11,010 है। इस बीच, बिहार में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 94.22 फीसदी पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

कोरोना काल में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए खर्च सीमा 10 प्रतिशत बढ़ी
Updated on:
22 Oct 2020 03:43 pm
Published on:
22 Oct 2020 03:27 pm
Also Read
View All