14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान पर भड़की कांग्रेस, BJP पर मुसलमानों के खिलाफ काम करने का लगाया आरोप

UCC Latest News: UCC को लेकर अमित शाह के 2029 से पहले NDA के सभी 21 राज्यों में लागू करने के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सरकार पर निशाना साधा। वहीं, इस्लामी विद्वान मुफ्ती वजाहत कासमी ने UCC का समर्थन करते हुए इसे देश के विकास और समान कानून व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 14, 2026

Amit Shah Uniform Civil Code

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी (बाएं) और अमित शाह (Photo-IANS)

Congress Reaction to UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले एडीए के सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि पिछले 12 सालों से बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अल्वी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या UCC लागू होने से देश की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी? क्या बेरोजगारी खत्म हो जाएगी? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो जाएंगे? जब आप 21 राज्यों में UCC लागू करने की बात कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वहां सभी के लिए एक जैसे नागरिक कानून लागू होंगे।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि अभी हिंदू, मुस्लिम और ईसाई समुदायों के अलग-अलग व्यक्तिगत कानून हैं। ऐसे में 21 राज्यों में UCC लागू करना उनकी नजर में मुसलमानों को निशाना बनाने की जिद है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं की प्राथमिकता बेरोजगारी और देश की आर्थिक स्थिति सुधारना नहीं, बल्कि तीन तलाक, UCC, मस्जिद- मंदिर और हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी ने देश को बर्बाद करने का पूरा मन बना लिया है।

वजाहत कासमी ने क्या कहा?

इस्लामी विद्वान मुफ्ती वजाहत कासमी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दुनिया के कई विकसित और शिक्षित देशों में पहले से ही एक समान नागरिक कानून लागू है।

उनका कहना है कि देश में “एक राष्ट्र, एक कानून और एक संविधान” होना चाहिए। अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लिए अलग-अलग व्यक्तिगत कानून नहीं होने चाहिए, बल्कि सभी नागरिकों के लिए एक ही कानून होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले उत्तराखंड में UCC लागू किया और कई अन्य जगहों पर भी इसे लागू करने की तैयारी चल रही है।

अमित शाह ने क्या कहा? 

बता दें कि रविवार को यूसीसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 2029 से पहले बीजेपी और एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई राज्यों में UCC लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

शाह ने कहा था कि हमने कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू की है। मुझे विश्वास है कि 2029 से पहले बीजेपी और एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में UCC लागू हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग