14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ब्रिक्स की सफलता पर ओछी राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, 80% भारतीयों के मांसाहारी होने वाले बयान पर भड़की BJP

CR Kesavan on Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि 80 फीसदी भारतीय मांसाहारी हैं। उनकी पोस्ट पर BJP के सीआर केसवन ने पलटवार किया और ब्रिक्स की सफलता पर राहुल गांधी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Sep 14, 2026

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Latest News,

80% भारतीयों के मांसाहारी होने वाले बयान पर भड़की BJP (फोटो - चैटजीपीटी)

BJP on Rahul Gandhi: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में शाकाहारी खाना परोसे जाने के अगले दिन, 13 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 80 फीसदी भारतीय मांसाहारी हैं और भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। राहुल गांधी ने पोस्ट के साथ छोले-भटूरे की तस्वीर भी साझा की।

अब इस पोस्ट पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोमवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता पर ओछी राजनीति कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने क्या लिखा?

राहुल गांधी ने 13 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ''रिकॉर्ड के लिए, 80 फीसदी भारतीय मांसाहारी हैं। भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट है। जैसे मेरी बहन के छोले-भटूरे।''

उन्होंने इस पोस्ट के साथ मेज पर रखे छोले-भटूरे की तस्वीर भी साझा की। यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ब्रिक्स नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रिभोज के एक दिन बाद आई। यह रात्रिभोज शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ था।

ब्रिक्स डिनर में क्या परोसा गया था?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज में पूरी तरह शाकाहारी खाना परोसा गया था। खाने की शुरुआत खांडवी और खुंब गलौटी से हुई। मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार, गुच्ची मार्मिक और गाजर-बीन की सब्जी परोसी गई। इसके साथ दाल का हल्का शोरबा, बाजरे का पुलाव, चुकंदर का रायता और अलग-अलग तरह की भारतीय रोटियां भी रखी गई थीं। मिठाई में पुरानी दिल्ली की फ्रूट क्रीम, जलेबी और शहतूत की फिरनी शामिल थी।

BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी की पोस्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार उसकी आलोचना कर रहे हैं। केसवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अलग-अलग देशों को साथ लाने और सहमति बनाने की भूमिका निभा रहा है। उनके मुताबिक, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता इतनी व्यापक रही कि राहुल गांधी के पास सम्मेलन की आलोचना करने के लिए कुछ नहीं बचा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से राहुल गांधी ने अब इस मुद्दे को लेकर ओछी राजनीति शुरू कर दी है।

BRICS की सफलता पर देश को बधाई तक नहीं दी

सीआर केसवन ने यह भी कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद राहुल गांधी ने भारत और देशवासियों को बधाई तक नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के लिए राष्ट्रीय हित से ज्यादा राजनीतिक फायदा महत्वपूर्ण है। केसवन ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में देश ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत भूमिका दिखाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी तारीफ की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग