14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल, 17 सितंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज; जानें IMD का पूरा अपडेट

Delhi NCR Weather : राजधानी में अगले दो दिन मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा और तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उधर, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के कारण भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Sep 14, 2026

Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में फिर मौसम का पलटवार! आज बरसेंगे बादल, 17 सितंबर से बारिश पर लगेगा ब्रेक (फोटो सोर्स: ANI)

Delhi Rain Today: दिल्ली-NCR के लोगों को सोमवार को एक बार फिर बारिश का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ हफ्तों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने राजधानी में आज कई इलाकों में हल्की फुहारों का अनुमान जताया है। सुबह के बाद दोपहर और शाम के वक्त भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 17 सितंबर से आसमान आंशिक रूप से साफ रहने और बारिश थमने के आसार हैं।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज फिर बारिश के आसार

नई दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह राजधानी के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद दोपहर से शाम तक एक और दौर की फुहारें देखने को मिल सकती हैं।

दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। यानी बारिश के बावजूद उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम का यह उतार-चढ़ाव मंगलवार और बुधवार को भी जारी रह सकता है। 15 और 16 सितंबर को दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने का पूर्वानुमान है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

17 सितंबर से मौसम लेगा करवट

बारिश के इस दौर के बाद राजधानी में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क होने की संभावना है। 17 से 19 सितंबर के बीच IMD ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन इन दिनों बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

इस दौरान दिन का पारा बढ़कर 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में बारिश से मिली ठंडक के बाद दिल्लीवासियों को दोबारा गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार को कई इलाकों में हुई थी बारिश

दिल्ली में शनिवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बनी रही थी। IMD के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोदी रोड और आया नगर में 0.5-0.5 मिमी बारिश हुई, जबकि पालम में बारिश केवल ट्रेस मात्रा में दर्ज हुई।

24 घंटे के आंकड़ों में सफदरजंग में 1.8 मिमी, पालम में 4.7 मिमी, लोदी रोड में 2.4 मिमी, रिज में 10.6 मिमी और आया नगर में 10.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

ajasthan Gujarat Weather Update: गुजरात-MP में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली से अलग पश्चिम और मध्य भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

इसके प्रभाव से गुजरात में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात के आनंद, अरावली, दाहोद, खेड़ा, महीसागर, पंचमहल और साबरकांठा तथा मध्य प्रदेश के आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन में गरज-चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण नहीं लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की चेतावनी दी गई है।