राजनीति

बिहार एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारे पर जेडीयू की मुहर, जल्द होगी घोषणा

बिहार में 40 लोकसभा सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 5:34 PM IST
bihar
बिहार एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारे पर जेडीयू की मुहर, जल्द होगी घोषणा

नई दिल्ली। बिहार में 40 लोकसभा सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को राजग के घटक दलों में शामिल लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने जहां अबतक सीटों के बंटवारे से संबंधित कोई चर्चा नहीं होने का दावा किया था, वहीं बुधवार को इसके ठीक उलट जद (यू) ने कहा कि राजग में सीटों का बंटवारा हो चुका है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। जद(यू) नेता आरसी़पी़ सिंह ने यहां राजग में सीटों के बंटवारे में किसी प्रकार के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि बिहार राजग में सीटों का बंटवारा हो गया है और राजग के बड़े नेता जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

बिहार में सीट बंटवारे की बात

इससे पूर्व मंगलवार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने स्पष्ट किया था कि अभी तक बिहार में सीट बंटवारे की कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने लोजपा के लिए 40 सीटों में से सात पर चुनाव लड़ने का दावा भी किया था। उन्होंने कहा था कि पहले भी लोजपा ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था और इस बार भी पार्टी सात सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें

रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा था कि सीटों को लेकर अभी तक राजग के घटक दलों की बातचीत नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा, रालोसपा और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ी थीं, जबकि अब राजग में जद(यू) भी शामिल हो गया है।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा