राजनीति

भाजपा ने सरयू राय समेत 20 नेताओं पर की कार्रवाई, 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय समेत 20 बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2019, 9:33 AM IST
1.png
,,

नई दिल्ली। झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय समेत 20 बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश की ओर से जारी एक अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि सरयू राय मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उन पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा था।

प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड ईकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देशानुसार इन नेताओं पर पार्टी के खिलाफ काम करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

इन नेताओं पर हुई कार्रवाई—

गौरतलब है कि टिकट काटे जाने से नाराज पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिखाफ मोर्चा खोल दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

सरयू राय ने रघुवर को ही उनके टिकट काटे जाने का जिम्मेदार ठहराया था।

Updated on:
10 Dec 2019, 9:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए