31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक उपचुनाव का परिणाम जनता को धोखा देने वालों के लिए सबक- नरेंद्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ( Prime minister Modi News ) कहा है कि कांग्रेस और उसके साथियों को सिर्फ सत्ता का लोभ ( Cogress and alliance is greedy of power ) है। कांग्रेस ने हमेशा दो काम प्राथमिक रूप ( Congress Primary work is loot ) से किए हैं। एक - लूट का खेल। खुद भी लूटो, औरों को भी लूटने दो। दूसरा - लटकाने का।    

3 min read
Google source verification
कर्नाटक उपचुनाव का परिणाम जनता को धोखा देने वालों के लिए सबक- नरेंद्र मोदी

कर्नाटक उपचुनाव का परिणाम जनता को धोखा देने वालों के लिए सबक- नरेंद्र मोदी

रांची(रवि सिन्हा): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ( Prime minister Modi News ) कहा है कि कांग्रेस और उसके साथियों को सिर्फ सत्ता का लोभ ( Cogress and alliance is greedy of power ) है। इसलिए उनके पास बड़े और कड़े फैसले लेने का ना तो साहस है, ना ही संवेदनशीलता है। नरेंद्र मोदी सोमवार को बरही में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा दो काम प्राथमिक रूप से किए हैं। एक - लूट का खेल। खुद भी लूटो, औरों को भी लूटने दो। दूसरा - लटकाने का। ये अगर नहीं लूट सके, तो उसे लटका देते हैं।

धोखा देने वालों को जनता देगी सजा
उन्होंने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस के नेता अब उनके साथ विश्वासघात नहीं ( Not to Betray the voters ) कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ये देश के तमाम राज्यों के लिए संदेश है कि कोई जनादेश के खिलाफ जाएगा, जनता को धोखा देगा, तो पहला मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस और उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया।

भाजपा ने ओबीसी कमीशन को दिया वैधानिक दर्जा
नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड में 2014 से पहले 8-9 साल में आदिवासियों को जमीन के सिर्फ 19 हजार पट्टे ही मिल पाए थे। जबकि भाजपा ने बीते 5 वर्ष में 60 हजार से अधिक जनजातीय परिवारों को जमीन के पट्टे दिला दिए । दशकों तक देश में ये मांग उठती रही कि झारखंड और देश के करोड़ों ओबीसी परिवारों के हितों की सुरक्षा के लिए ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने पिछड़ों के हितों को बचाने वाला ये काम न तो किया और न होने दिया। अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में आ जाते हैं।

कांग्रेस करती रही वोट बैंक की राजनीति
उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस ही है जिसने भगवान राम की जन्मभूमि को लेकर चल रहे विवाद को अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए दशकों तक लटकाए रखा। ये फैसला भी तब आया जब आपने दिल्ली में भाजपा की मजबूत सरकार बनाई।आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और दुबई में भारत की जय जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि ये मोदी के कारण नहीं अपितु आप 130 करोड़ देशवासियों के कारण हो रहा है।

कांग्रेस भरोसे पर खरी नहीं उतरी
नरेंद्र मोदी ने सभा में उपस्थित लोगों से अपील की कि कर्नाटक के परिणामों को याद रखना जरूरी है। देश में उठापटक की राजनीति करने वाले नेताओं को ये मजबूत संदेश है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एक-एक उम्मीदवार को झारखंड में भी हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है।

सामान्य के गरीबों को आरक्षण दिया
उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को आरक्षण देने की मांग के लिए दशकों से आंदोलन चल रहा था। सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। अब यहां सड़कें भी बन रही हैं। ऐसे में पर्यटकों को झारखंड लाने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास करने वाली है। इससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।