राजनीति

महाराष्ट्रः बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल का बड़ा बयान, हम ही बनाएंगे स्थिर सरकार

Maharashtra Politics बीजेपी ने फिर बदले सुर शिवसेना के बाद बीजेपी ने किया सरकार बनाने का दावा चंद्रकांत पाटिल ने कहा प्रदेश में हम ही बनाएंगे स्थिर सरकार
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 10:11 AM IST
Feature image

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहे सियासी घमासान में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने के दावों के बीच अब बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि प्रदेश में उनकी ही सरकार बनेगी।
बीजेपी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब शिवसेना के नेतृत्व में एनसीपी और कांग्रेस सरकार बनाने की बातें कर रही है। यही नहीं शिवसेना ने तो 17 नवंबर को नई सरकार के गठन का ऐलान करने की बात भी कही है।

बीजेपी चल रही बड़ा दांव
शिवसेना के सरकार बनाने के बीच बीजेपी का एक बार फिर ये बयान कि स्थिर सरकार तो हम ही बनाएंगे काफी चौंकाने वाला है। बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल का दावा है कि अब भी हम ही प्रदेश में सरकार बनाएंगे जबकि शिवसेना से गठबंधन टूट चुका है।

उधर..नितिन गडकरी ने भी सुबह बड़ा बयान दिया कि राजनीति और क्रिकेट में कुछ भी संभव है। जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है वो दिखता नहीं।

बीजेपी नेताओं के ये बयान और महाराष्ट्र में बीजेपी की चल रही बैठक तो यही इशारे कर रही है कि प्रदेश में अभी किसी के भी सरकार बनाने की संभावना पूरी नहीं है।

Updated on:
16 Nov 2019, 10:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
वंदे मातरम् पूरा होने से पहले बैठ गए केरल के स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और विधायक; वीडियो वायरल होने पर विवाद

राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए