
नई दिल्ली। लगता है इस वर्ष मौसम कुछ अलग ठान कर चल रहा है। पहले मानसून देरी से आया और देर तक चला फिर कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने कहर बरपाया। इसके बाद बारी आई तूफानों की। महा और बुलबुल तूफान का असर अभी देश के कई राज्यों में खत्म ही नहीं हुआ कि एक और चक्रवाती तूफान देश की सीमा में घुसने की तैयारी कर रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान नकाड़ी तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। इसका सीधा असर पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा।
बुलबुल से भी भयंकर होगा नाकड़ी
बताया जा रहा है कि नाकड़ी तूफ़ान बुलबुल से भी भयंकर और शक्तिशाली होगा। इस तूफान कि उत्पत्ति दक्षिण चीन के सागर से हो रही है।
ऐसे पहुंचेगा बंगाल की खाड़ी
आपको बता दें कि फिलहाल यह नाकड़ी धीरे धीरे विएतनाम की तरफ जा रहा है और वहां पर बारिश होने के बाद म्यांमार के दक्षिणी हिस्से में पहुंचे और उसी के बाद अनुमान है कि यह नाकड़ी तूफान बंगाल कि खाड़ी में पहुंचेगा।
माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में पहुंचने के बाद नाकड़ी तूफान बंगाल के रास्ते देश की सीमा में प्रवेश करेगा और जमकर तबाही मचाएगा।
पश्चिम बंगाल में इसके आने का पूरा अनुमान है और साथ साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी इसका असर पड़ सकता है।
Published on:
15 Nov 2019, 3:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.