राजनीति

भाजपा नेता मनोज तिवारी की केजरीवाल को चिट्ठी, काम पर ध्यान देने की नसीहत दी

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के 24 घंटे के अंदर ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर आप ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 10:11 AM IST
tiwari
भाजपा नेता मनोज तिवारी की केजरीवाल को चिट्ठी, काम पर ध्यान देने की नसीहत दी

नई दिल्ली। दिल्ली का बिग बॉस एलजी या सीएम के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी है। इसके जरिए उन्‍होंने सीएम को विवाद से ध्‍यान हटाकर काम पर ध्यान लगाने की नसीहत दी है। उन्‍होंने चिट्ठी में अफसोस जाहिर करते हुए लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के 24 घंटे के अंदर ही अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर आप ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। साथ ही इसका दोष एलजी और केंद्र सरकार पर मढ़ने काम किया है।

गुप्‍ता एजेंडा पर काम कर रहे हैं केजरीवाल
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सर्विसेज को लेकर कोई टिप्पणी नहीं है। इसके बावजूद सीएम केजरीवाल पिछले तीन साल वाली परिपाटी को जारी रखते हुए अधिकारियों की नियुक्ति और तैनाती के विवाद को ही फिर से हवा दे दी है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि इसके पीछे सरकार का जरूर कोई गुप्त अजेंडा है। वरना किसी अधिकारी की तुरंत किसी पद पर नियुक्ति होने या ना होने से व्यवस्था पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। आखिरकार व्यवस्था नियमों के अनुसार ही चलती है।

सीएम से दिल्‍लीवाले परेशान
तिवारी ने चिट्ठी बम के जरिए कहा है कि पिछले तीन सालों से दिल्ली में राजनीतिक कारणों से खड़े किए गए प्रशासकीय गतिरोध का सबसे बड़ा नुकसान दिल्ली की जनता को उठाना पड़ रहा है। दिल्ली में पानी-बिजली की भारी किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद दिल्ली की जनता को उम्मीद जगी थी कि अब सरकार पानी, बिजली, परिवहन और प्रदूषण की स्थिति को सुधारने के लिए काम करेगी, लेकिन सरकार ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का विवाद खड़ा कर दिया। सरकार को अब राजनीतिक उद्देश्य से विवाद खड़े करना बंद करना चाहिए और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और बिजली, पानी, परिवहन व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All