
नई दिल्ली। अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के नए बयान से देश में सियासी घमासान मच गया है।
दरअसल, इस बार स्वामी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिया है।
जिसके बाद मोदी सरकार असहज स्थिति में आ गई है। दरअसल, स्वामी ने नई आर्थिक नीति पर सवाल उठाए हैं।
सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि नई आर्थिक नीति के बिना देश को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाना असंभव बात है।
उन्होंने कहा कि केवल बहादुरी या ज्ञान से ही देश की अर्थव्यवस्था को नहीं बचाया जा सकता।
इसके लिए आज दोनों की ही जरूरत है, लेकिन हमारे पास इनमें से एक भी नहीं है।
गौरतलब है कि देश कमजोर होती अर्थव्यवस्था से मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है। सरकारी आंकड़ों भी देश में सुस्ती के साफ संकेत दे रहे हैं।
पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 5.8 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई है।
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश की जीडीपी का अनुमान घटाकर 6.9 प्रतिशत किया है।
जबकि इससे पहले जीडीपी की दर को 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।