आपको बता दें कि मंत्रालय पीएफ की राशि को 12 फीसदी से काट कर 10 फीसदी करने पर विचार कर रहा है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को पास कर देती है तो इससे सभी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा। वहीं, पीएफ की राशि में कटौती हो जाएगी। पीएफ की 2 फीसदी राशि भी कर्मचारियों के खाते में सैलरी के रुप में आने लगेगी। इससे सभी कंपनियों को काफी फायदा होगा।