केंद्र सरकार ने डिजिटल मीडिया और सिंगल ब्रांड रिटेल, कोयला खनन और ठेके पर विनिमार्ण के लिए एफडीआई नियमों को आसान बनाया है। सरकार जल्द ही रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए नए उपायों की घोषणा करेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। इसके साथ ही देश में रोजगार की स्थिति भी सुधरेगी।